बसंत पंचमी विशेष- जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

सरस्वत्यै नमो नित्यं
भद्रकाल्यै नमो नम:।
वेद वेदान्त वेदांग
विद्यास्थानेभ्य एव च।।
सरस्वति महाभागे
विद्ये कमललोचने।
विद्यारूपे विशालाक्षी
विद्यां देहि नमोस्तुते।।’

आप सभी धर्म प्रेमियों को सादर प्रणाम आपको अवगत कराना चाहूंगी दिनांक ०५ फरवरी २०२२ शनिवार को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।

प्रतिवर्ष माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी पर्व मनाया जाता है इस बार बसंत पंचमी पर्व पर त्रिवेणी योग बन रहे हैं।सिद्धि योग, साध्य योग और रवियोग का संगम का संगम होने जा रहा है।

इस युग में शिक्षा से संबंधित कोई भी कार्य विद्यारंभ के लिए अति शुभ दिन रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां सरस्वती की उत्पत्ति हुई थी इसलिए बसंत पंचमी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है मां सरस्वती को ज्ञान की देवी माना जाता है और बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा से ज्ञान प्राप्ति होती है। साथ ही बसंत पंचमी के दिन बसंत ऋतु का आगमन माना जाता है।

बसंत पंचमी अबूझ मुहूर्त

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी के के दिन अबूझ मुहूर्त होता है जिसमें कि सभी शुभ कार्य किए जा सकते हैं जिसमें के विवाह, सगाई, यज्ञोपवीत,भवन निर्माण, विद्यारंभ संस्कार इत्यादि किए जा सकते हैं।

मुहूर्त बसंत पंचमी २०२२

पंचमी तिथि, शनिवार ०५ फरवरी को सुबह ०३ बजकर ४९ मिनट से प्रारंभ, अगले दिन ०६ फरवरी, रविवार को प्रातः ०३ बजकर ४९ मिनट पर समाप्त होगी।

पूजा विधि

प्रातः काल नित्य कर्म से निवृत्त होकर संपूर्ण मंदिर व घर को स्वच्छ करें। स्नानादि के बाद सरस्वती की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराकर पीले वस्त्र धारण करवाएं श्रंगार अर्पित करें देवी सरस्वती के सम्मुख घी की अखंड अखंड ज्योति प्रज्वलित करें पीली वस्तुओं का भोग अर्पित करें पीले पुष्प अर्पित करें। देवी सरस्वती को ज्ञान की और वाणी की देवी कहा गया है अतः पुस्तकों और वाद्य यंत्रों का भी पूजन अवश्य करें।

ओउम् ऐं ह्रीं क्लीं
महासरस्वती देव्यै नमः।
मंत्र का १०८ बार जप करें ११ घी के दीपक जला कर देवी सरस्वती की आरती करें। जरूरतमंदों को पुस्तक या शिक्षा से संबंधित वस्तुओं का दान करना अति शुभ कारक माना जाता है।

आइए जानते हैं बसंत पंचमी की कथा

उपनिषदों की कथा के अनुसार सृष्टि के प्रारंभिक काल में भगवान शिव की आज्ञा से भगवान ब्रह्मा जी ने जीवों, मनुष्य योनि की रचना की। लेकिन अपनी इस रचना से वह संतुष्ट नहीं हुए। ब्रह्मा जी ने विचार किया कि कुछ कमी रह गई है तब ब्रह्माजी ने इस समस्या के निवारण के लिए अपने कमंडल से जल अपने हथेली में लेकर संकल्प स्वरूप उस जल को छिड़ककर भगवान श्री विष्णु की स्तुति करनी आरंभ की। ब्रह्मा जी की स्तुति को सुनकर भगवान विष्णु तत्काल भी उनके सम्मुख प्रकट हो गए। उनकी समस्या जानकर भगवान विष्णु ने आदिशक्ति दुर्गा माता का आवाहन किया। विष्णु जी के द्वारा आवाहन होने के कारण भगवती दुर्गा वहां तुरंत ही प्रकट हो गई।

तब ब्रह्मा और विष्णु जी ने देवी दुर्गा से इस संकट को दूर करने का निवेदन किया। ब्रह्मा जी तथा विष्णु जी बातों को सुनने के बाद उसी क्षण दुर्गा माता के शरीर से श्वेत रंग का एक भारी तेज उत्पन्न हुआ। जो एक दिव्य नारी के रूप में बदल गया। यह स्वरूप एक चतुर्भुजी सुंदर स्त्री का था जिनके एक हाथ में वीणा तथा दूसरे हाथ में वर मुद्रा थी अन्य दोनों हाथों में पुस्तक एवं माला थी। आदिशक्ति श्री दुर्गा के शरीर से उत्पन्न तेज के प्रकट होते ही उन देवी ने वीणा का मधुरनाद किया जिससे संसार के समस्त जीव-जंतुओं को वाणी प्राप्त हो गई।

जलधारा में कोलाहल व्याप्त हो गया। पवन चलने से सरसराहट होने लगी। तब सभी देवताओं ने शब्द और रस का संचार कर देने वाली उस देवी को वाणी की अधिष्ठात्री देवी “सरस्वती” कहा। फिर आदि शक्ति दुर्गा ने ब्रह्मा जी से कहा कि मेरे तेज से उत्पन्न हुई यह देवी सरस्वती आपकी पत्नी बनेगी। जैसे लक्ष्मी श्री विष्णु की शक्ति है। पार्वती महादेव शिव की शक्ति हैं। उसी प्रकार सरस्वती देवी आपकी शक्ति होंगी। ऐसा कहकर आदिशक्ति श्री दुर्गा सभी देवताओं को देखते हुए अंतर्ध्यान हो गई। जब देवताओं को देखते-देखते वही अंतर्ध्यान हो गई। इसके बाद सभी देवता सृष्टि के संचालन में संलग्न हो गए। सरस्वती को वागीश्वरी, भगवती शारदा, वीणा वादिनी और वाग्देवी सहित अनेक नामों से पूजा जाता है। यह विद्या और बुद्धि प्रदाता है। संगीत की उत्पत्ति करने के कारण यह संगीत की देवी भी है।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
सङ्गीत मय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्री धाम श्री अयोध्या जी
9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *