लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?

अगर आप रोज के खाने से बोर हो गए है और आपको कुछ इंट्रेस्टिंग खाना खाने का मन है तो उसी सब्जियों के साथ आप कुछ इंट्रेस्टिंग भी बना सकते है | जैसे की आज मैं आपके लिए ऐसी ही लौकी की मजेदार रेसिपी ले कर आयी हूँ | अपने आम दिनों में बहुत ही लौकी की सब्जी, या लौकी और चने दाल वाली सब्जी खायी होगी | लेकिन अब आप उसी लौकी से स्पाइसी और मजेदार सब्जी बना सकते है | जिसे आप किसी भी रोटी चपाती या चावल के साथ भी खा सकते है |

सामग्री:-

लौकी बॉल्स के लिए –

  1. लौकी(Bottle Gourd)- 250 ग्राम
  2. हरी मिर्च(Green chili) – 2
  3. प्याज(Onion)- 1/3 पीस
  4. धनिया पत्ता(Coriander leaf) –
  5. अदरक लहसुन पेस्ट(Ginger Garlic Paste) – 1 चम्मच
  6. लाल मिर्च पाउडर(Red chili powder) – 1/3 चम्मच
  7. हल्दी(Turmeric powder)- 1/2 चम्मच
  8. धनिया पाउडर(Coriander powder)- 1/2 चम्मच
  9. अजवाइन(Carom seeds) – 1/4 चम्मच
  10. बेसन(Beson) – 100 ग्राम
  11. तेल(Oil)- तलने के लिए

ग्रेवी के लिए –

  1. तेल(Oil) – 50 ग्राम
  2. जीरा(cumin seeds)- 1/2 चम्मच
  3. हरी मिर्च(Green Chili) – 2
  4. प्याज पेस्ट(Onion pest)- 1/2 कप
  5. टमाटर पेस्ट(Tomato Paste) – 1 कप (2 टमाटर)
  6. लाल मिर्च पाउडर(Red chili powder) – 1 चम्मच
  7. हल्दी पाउडर(turmeric powder)- 1/2 चम्मच
  8. नमक(Salt) – 1/2 चम्मच
  9. गरम मसाला(Garam masala) – 1 चम्मच
  10. धनिया पत्ता(Coriander leaf)

रेसिपी:-

सबसे पहले लौकी को छीलकर उसे अच्छे से धो ले | फिर उसे कद्दूकस कर ले और फिर उसका पानी निचोड़ कर उसे निकाल दे | फिर उसमे हरी मिर्च, धनिया पत्ता और अदरक लहसुन पेस्ट डाल दे | फिर उसमे लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और अजवाइन को डाल दे | फिर उसमे बेसन डाल दे और उसे अच्छे से मिला दे और उसे 5 मिनट के लिए सेट होने के लिए छोड़ दे |फिर उसमे नमक मिला दे और गैस पे तेल होने के लिए रख दे | फिर उसका छोटा छोटा बोल बना ले | फिर उसे मध्यम आंच में बॉल को तलने के लिए डाल दे |जब दोनों तरफ से बॉल्स पक जाये तो उसे निकाल ले |

फिर दूसरे कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर उसमे जीरा डाल दे, थोड़ी देर बाद फिर उसमे प्याज के पेस्ट को डाल दे सुर उसे 2-3 मिनट तक भुने |फिर उसमे टमाटर के पेस्ट को डाल दे और फिर उसे भुने | फिर उसमे मिर्चा पाउडर, हल्दी और नमक डाल दे और उसे थोड़ी देर पकाये | फिर उसमे पानी डाल कर उसमे एक उबाल आने दे | फिर उसमे बॉल्स को डाल दे और 4-5 मिनट तक पकाये | फिर उसमे गरम मसाला और कटे हुए धनिया पत्ता को डाल दे और गैस को बंद कर दे | फिर उसे किसी भी सर्विग बॉल में निकाल ले और हमारी लौकी कोफ्ता बन कर तैयार है | इसे गरमा गरम रोटी, फुल्का या पराठा के साथ खाये |

महत्वपूर्ण सुझाव:-

  1. लौकी के कद्दूकस करके उसका पानी अच्छे से निकाल दे |
  2. इसमें आप चाहे तो अपने पसंद की सब्जी भी ऐड कर सकते है, जैसे गाजर, मटर, प्याज आदि |
  3. आप चाहे तो बॉल्स को तेल में तलने के बजाये थोड़े से ताल में तवे पे भी सेक(फ्राई) सकते है |
  4. टमाटर और प्याज का पेस्ट हम ग्रेवी के लिए कर रहे है |

 

Related posts

Leave a Comment