अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह का आयोजन

पटना : इनकम टैक्स चौराहा स्थित बिहार प्रशासनिक सेवा संघ भवन (बासा भवन) में बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस वाईफ्स एसोसिएशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध रेडियोलाजिस्ट डॉ. शिखा आनंद ने किया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने रंग – बिरंगे परिधानों में रंग बरसे, जहां – जहां राधा जाए, होलिया में उड़े रे गुलाल जैसे होली के गीतों पर जमकर मस्ती की और रंग – गुलाल उड़ाए। डॉ. शिखा आनंद ने कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी।

वहीं बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस वाईफ्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नीलू कुमारी ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देते हुए उनके हौसले और जज्बे को सलाम किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन की सचिव राखी, कोषाध्यक्ष छाया, सदस्य सुनीता, कविता, मोनिका भारती, विशाखा, निहारिका वर्मा, पुष्पा, नूतन वर्मा, प्रीति वर्मा, स्वाति झा समेत एसोसिएशन से जुड़ी सभी महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *