इंदिरा नगर में एचडीएफसी बैंक ने खोला अपना नया एटीएम

पटना : एचडीएफसी बैंक ने अपने कस्टमर्स को बड़ी राहत देते हुए इंदिरा नगर के रामबिलास चौक पर नए एटीएम की शुरुआत की। इस एटीएम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मौलाना मझरुल हक़ अरबीक एंड परसीयन यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. मो. हबीबुर रहमान के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर कुमार अंकित, सिटी हेड-ऑपरेशन रितेश अग्रवाल, रीजनल हेड-एटीएम गौतम दास, साहीद नक़वी एकाउंट्स अफसर एवं सीनियर मैनेजर अभिजित कुमार उपस्थित रहे। रीजनल हेड-एटीएम गौतम दास ने कहा कि इस छेत्र के ग्राहकोंं को हो रही असुविधा के ध्यान में रखते हुए इस एटीएम की शुरुआत की गयी है। निश्चित ही यह एटीएम ग्राहकों के नगदी लेन-देन में काफी मददगार साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *