नि:स्वार्थ व समर्पण के साथ किये गए काम में ईश्वर देते हैं साथ

पटना। भारत विकास एवं संजय आनंद विकलांग अस्पताल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मेयर सीता साहू ने कहा कि पीडि़त मानवता और दिव्यांगों की सेवा ही ईश्वर की वास्तविक आराधना है। शिविर में 48 मरीजों की शल्य चिकित्सा तथा 80 से ज्यादा को ओपीडी की सेवा डॉ एस एस झा की टीम द्वारा प्रदान की गयी।

इस अवसर पर 12 दिव्यांगो को कृत्रिम हाथ पैर प्रदान किया गया। बीते दिनों सीवान की प्रियांशु सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुयी थी। वह एक ही पैर से विद्यालय जाती थी। इस शिविर में प्रियांशु को अत्याधुनिक कृत्रिम पैर प्रदान किया गया। अब अपने दोनों पैरों पर चलकर घर गई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा ट्राईसाइकल व अन्य सहायता प्रदान की गई थी मगर बच्ची तथा उनके अभिभावक चाहते थे कि वह अपने पैरों पर खड़ी होकर चले।

पूर्वी भारत का हड्डी रोगों के लिए सुप्रसिद्ध अस्पताल सेन्ट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पाइन रिहेबिलिटेशन एंड आर्थो के स्पाइन के विश्व विख्यात चिकित्सक डॉ महेश कुमार ने पहली बार अपनी ओपीडी सेवाएं प्रारंभ की। जिसका शुभारंभ मेयर सीता साहू तथा पदम श्री विमल जैन ने किया। अब रीढ़ की हड्डïी एवं स्पाइन से संबंधित सेवाएं प्रारंभ हो गयी है।

इस अवसर पर महासचिव पद्मश्री विमल जैन ने बताया कि अबतक इस अस्पताल द्वारा 33988 दिव्यांग जन को कृत्रिम अंग दान की सेवा प्रदान की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में बिहार सरकार द्वारा 10000 बैट्री चालित ट्राईसाइकल वितरित की जाएगी। वे आग्रह करना चाहेंगे कि संस्था कार्य अनुभव को देखते हुए सरकार अगर चाहे तो हमलोग वास्तविक जरुरतमंदों तक पहुचाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

इस अवसर पर पटना नगर निगम के पार्षद माला सिन्हा, बलराम मंडल एवं सनोज शर्मा सामाजिक कार्यकत्र्ता तथा गणमान्य लोगों ने पीडि़त मानवता की सेवा का संकल्प लिया और दिव्यांगों की सेवा हेतु अस्पताल को हर प्रकार की सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

Related posts

Leave a Comment