गो ग्रीन प्रोजेक्ट की डायरेक्टर रागिनी रंजन को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान

पटना, संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेस की प्रबंध न्यासी और गो ग्रीन प्रोजेक्ट की डायरेक्टर रागिनी रंजन को पर्यावरण और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए नेपाल के लुम्बिनी में सम्मानित किया जाएगा।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता को पीपल नीम तुलसी अभियान, नेपाल की संस्था ग्रीन यूथ आफ़ लुम्बिनी, नेपाल और कमला जलाधार संरक्षण अभियान जनकपुर, नेपाल और दीदी जी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से नेपाल में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मान भारत के विभिन्न राज्यों और नेपाल, भूटान के चयनित समाजिक कार्यकर्ता को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अहम कार्य के लिए दिया जाएगा। यह सम्मान कार्यक्रम 27 से 28 नवम्बर को नेपाल के लुम्बिनी शहर में आयोजित किया जाना तय है।

ग़ौरतलब है कि पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के क्षेत्र में रागिनी रंजन पिछले कई वर्षों से काम करती रही हैं। अभी हाल ही में रागिनी रंजन ने ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के तहत पूरे देश में गो ग्रीन के नाम से विशेष अभियान लॉंच किया है। जिसकी चर्चा भी पटना सहित पूरे बिहार में हो रही है। इस अभियान के तहत पौधरोपन का कार्यक्रम तो होता ही रहता है। साथ जमीन की कमी रहने पर भी उपलब्ध क्षेत्र को हरा भरा बनाए रखने पर जोर दिया जाता है। किचन तक को हरा भरा बनाने को प्रोजेक्ट इसमें शामिल है।

सम्मान की घोषणा होने पर रागिनी रंजन कहती हैं-किसी को भी अच्छा लगता है जब सम्मान मिलता है। सम्मान मिलने का मतलब काम का रिकॉगनिशन होता है। जब आपके काम को सोसाइटी में रिकॉगनाइज्ड किया जाता है तो लगता कि आप सही दिशा में काम कर रहे हैं। निश्चित रूप से ऐसे में सम्मान मिलना अच्छा लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *