ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने मनाया स्थापना दिवस

पटना, कायस्थ समाज के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के लिये प्रतिबद्ध ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) का स्थापना दिवस आज धूमधाम के साथ मनाया गया।

जीकेसी के पटना स्थित प्रबंध कार्यालय में जीकेसी का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। भगवान चित्रगुप्त भगवन जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। जीकेसी बिहार ईकाई की ओर से जीकेसी के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रोड मैप की रूपरेखा भी तैयार की गयी। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कला संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अनुराग श्रीवास्तव, निष्का रंजन, प्रेम कुमार, कुमार संभव,अनिल कुमार दास,रिधिमा श्रीवास्तव,दिवाकर वर्मा ,मेघा अंजू ,उर्वशी सिन्हा और यतीश सिन्हा ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के संयोजन में जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

कार्यक्रम की समाप्ति के बाद गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जीकेसी के (जीकेसी) के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने सभी लोगों को जीकेसी के स्थापना के एक साल पूरे होने पर बधाई एवं शुभकामना दी। उन्होंने जीकेसी के सात मूलभूत सिद्धांत सेवा, सहयोग, संप्रेषण,सरलता, समन्वय, सकारात्मकता और संवेदशनीलता को जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज की एकता दिखने लगी है। 19 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित विश्व कायस्थ महासम्मेलन में देश-विदेश से आये हजारों की संख्या में कायस्थ समाज के प्रतिनधि ने शिरकत कर अपनी एकजुटता का शानदार परिचय दिया था।

इस अवसर पर जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, जीकेसी मीडिया- कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक,जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद,जीकेसी कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक दीप श्रेष्ठ ,कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार दास, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अनुराग समरूप, जीकेसी के प्रदेश महासचिव संजय सिन्हा, संगठन मंत्री बलिराम जी, पटना जिला अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलेश रंजन, महासचिव धनंजय प्रसाद, मीडिया सेल के प्रदेश महासचिव मुकेश महान, युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश सिन्हा संजू, युवा प्रकोष्ठ के कार्यवाहक अध्यक्ष सुशांत सिन्हा, राजेश कुमार डब्लू, शिवानी गौड ,निशा पराशर ,मनोज कुमार सिन्हा ,सुजीत कुमार सिन्हा ,दिलीप कुमार सिन्हा, पटना जिला अध्यक्ष पीयुष श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिन्हा, मीडिया सेल के राष्ट्रीय सचिव नीरव समदर्शी, उपाध्यक्ष अजय अंबस्ठा,ज्योति दास,प्रसून श्रीवास्तव ,शुभम कुमार समेत कई अन्य लोगों ने अपने विचार साझा किये।

Related posts

Leave a Comment