जिला स्तरीय फुटबॉल लीग का पहला मैच 2-2 गोल से हुआ बराबर

दलसिंहसराय(कुणाल गुप्ता)

स्टेशन रोड स्थित छत्रधारी इंटर विद्यालय के प्रांगण में जिला स्तरीय फुटबॉल लीग का उद्घाटन स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता ने झंडोत्तोलन कर किया |

कार्यक्रम के शुरुआत में आगत अतिथि जिला सचिव अवधेश राय,बी डी नारायण, प्रवीण कुमार कोषाध्यक्ष का स्वागत बुके देकर क्लब के सचिव चंदन प्रसाद, रामू भगत, नजरे आलम एवं विवेक दत्त ने किया | इससे पूर्व श्री मेहता एवं थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हुए उत्साह बढ़ाया ।

2-2 गोल से बराबरी पर ट्राई

आज का मैच दलसिंहसराय टाउन क्लब और स्कूल ऑफ स्कॉर समस्तीपुर कर के बीच खेला गया। खेल के तीसरे मिनट में टाउन क्लब की ओर प्रभाष ने गोल किया दूसरा गोल समस्तीपुर से सोनू ने किया|

तीसरा गोल बिट्टू ने समस्तीपुर की ओर से किया | चौथी और बराबरी का गोल अमन ने किया |

इस तरह से खेल 2-2 गोल से बराबरी पर ट्राई हो गई और दोनों टीम को एक एक अंक मिले।

खेल में निर्णायक की भूमिका विनय कुमार विनय एवं लाइन मैन की भूमिका तरुण कुमार व रवि रंजन ने निभाई | मौके पर संजीव कुमार संजू,रिंकू कुमार, मुकेश राय,नोशाद आलम, दीपक राज, मो. जबीर, नन्दू महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

                                                                                   विज्ञापन 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *