बाढ़ से स्थिति भयावह, बिहार सरकार राहत के नाम पर कर रही है सिर्फ घोषणा-उपेन्द्र कुशवाहा

IMG_20160730_200005पटना | शनिवार 30 जुलाई को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की बिहार सांगठनिक निर्वाचन 2016 का कार्यक्रम का कार्यशाला बिहार राज्य पंचायत परिषद सभागार, विद्यापति मार्ग, पटना में पार्टी के बिहार प्रदेश राज्य निर्वाचन पदाधिकारी महेन्द्र प्रताप के अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा मुख्य अतिथि थे। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी महेन्द्र प्रताप ने बताया कि जिला ईकाई द्वारा सदस्यता सूची का प्रकाशन 17.08.2016 है। प्रारम्भिक समिति एवं प्रखंड परिषद के सदस्यों के निर्वाचन 24.08.2016 से 03.09.2016 तक कर लिया जायेगा। प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड कार्यकारिणी सह जिला परिषद के सदस्यों का निर्वाचन 05.09.2016 से 09.09.2016 तक कर लिया जायेगा। जिला अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी एवं राज्य परिषद की सदस्यों के निर्वाचन 12.09.2016 से 15.09.2016 तक कर लिया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष, राज्य कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय परिषद् की सदस्यों के निर्वाचन 18.09.2016 को होगा। एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 25.09.2016 को किया जायेगा।
सांगठनिक चुनाव की बैठक के बाद प्रेस वार्ता में उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में कोसी प्रमंडल एवं पूर्णिया में बाढ़ से स्थिति भयावह बनी हुई है। बिहार सरकार राहत के नाम पर सिर्फ घोषणा कर रही है। उस क्षेत्र में सही तरीके से राहत सामग्री नहीं पहुँचायी जा रही है। सरकार के कर्यों का पोल खुल गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सही तरीके से चूड़ा भी वितरीत नहीं किया जा रहा है। राज्य सरकार खाना कहाँ से देगी। सरकार का दावा झूठा है। ऐसे संकट की स्थिति में दावा करने की बजाय राहत सामग्री पहुँचाने की जरूरत है।
उन्होने कहा कि 02 अगस्त 2016 एवं 03 अगस्त 2016 को सहरसा एवं पूर्णिया का दौरा मैं खुद करूँगा। वहाँ जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और पार्टी बाढ़ क्षेत्रों में राहत पहुँचाएगी। राज्य सरकार के प्रस्ताव के अनुसार केन्द्र सरकार तत्परता दिखाएगी।
उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार कल तक घर-घर में शराब के बोतल पहुँचा रहे थे। नौजवानों का भविष्य बर्वाद कर रहे थे। और अब शराब बंद करना इनका मंसा नहीं है, बल्कि प्रचार करना इनका मंसा है। ये दिखावा कर नौटंकी कर रहे हैं। नीतीश कुमार बाढ़ पर चर्चा नहीं करते, बल्कि शराब पर चर्चा करते घुम रहे हैं। ये अपनी छवि चमकाने पर लगे हुए हैं। नीतीश कुमार सत्ता के लोभ में लालू से समझौता किये हैं। बिहार का चिन्ता इनको तनिक भी नहीं है। डोमिसाइल गंभीर मामला है, नीतीश कुमार जी को सर्वदलीय बैठक बुलाना चाहिए।
प्रेस वार्ता के दौरान सुदर्शन सिंह, पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष बेगुसराय जदयू अपने दर्जनों साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया| साथ ही साथ डा0 श्रीमती अंजु सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा महासभा महिला प्रकोष्ठ, मोहन कुमार वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष जदयू सहरसा, मो0 मंजर आलम चाँद, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा शक्ति बिहार, अनवर पासवान आदि नेताओं ने उपेन्द्र कुशवाहा में आस्था व्यक्त करते हुुए दर्जनों साथियों के साथ पार्टी में शामिल हुए।
प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद भूदेव चैध्री, विधयक सुधांशु शेखर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव मालती कुशवाहा, मुख्य प्रवक्ता शम्भू नाथ सिन्हा, प्रवक्ता प्रो0 अभयानंद सुमन, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सत्यानंद प्रसाद दाँगी, मीडिया प्रभारी अनिल यादव, भोला शर्मा, हिमांशु पटेल, मोहन यादव, अखतर नेहाल, राजाराम गुप्ता, ब्रजेन्द्र कुमार पप्पु, केतन कुमार भी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment