“फिट इंडिया अभियान” की शुरुआत, विवेक विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने लिया फिट रहने का संकल्प

प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “फिट इंडिया अभियान” की शुरुआत की गयी।

इस अवसर पर जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में ६०० छात्र – छात्राओं ने फिट रहने तथा अपने परिवार के सदस्यों को फिट रखने का संकल्प लिया।

उक्त अवसर पर विद्यालय की उप – प्रधानाचार्या डॉ. आशा सिंह ने छात्रों को बताया की हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप हम सभी मनाते है। उन्होंने अपनी फिटनेस, सहनशक्ति और हॉकी स्टिक से दुनिया को चकित कर दिया।

डॉ. सिंह ने कहा की एक सामान्य व्यक्ति को दिन में लगभग 8-10 किलोमीटर पैदल चलना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि भी दी गयी।

श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के सभी शिक्षक -शिक्षिकाएं उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *