रविवार को मीठा पान या दलिया अथवा घी खा कर यात्रा करें मंगल होगा, पढ़ें 10 अक्टूबर रविवार का पञ्चाङ्

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 10/10/2021 दिन रविवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078(आनन्द नाम)
शक संवत:-1943(प्लवनाम)
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः06:12
सूर्यास्त:-शायं 05:58
ऋतु:-शरद
माह:-आश्विन
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-चतुर्थी प्रातः08:54 तदुपरान्त पंचमी
नक्षत्र:-अनुराधा
योग:-आयुष्मान
करण:-विष्टि तदुपरान्त बव
अमृतमुहूर्त:-प्रातः10:20से 11:48तक
राहूकाल:-04:30 से 06:00 तक
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व
दिशाशूल बचाव:-आज मीठापान, दलिया, या घी खा कर यात्रा करें आपका मंगल होगा।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-
आज व्यापार में आपको लाभ कम हानि अधिक संभव है।शैक्षिक कार्यों से मध्यम लाभ मिल सकेगा। मित्रों का सहयोग मनोबल को प्रोत्साहित करेगा, किन्तु मानसिक दुर्बलता आज प्रबल रह सकती है। माता -पिता का आशीर्वाद लाभप्रद होगा।
यात्रा शांति प्रद होगी।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-
आज व्यापार व नौकरी दोनों मध्यम फल कारक रहेंगे। चन्द्रमा के कारण मन की स्थिरता में कमी आ सकती है। भूमि वाहन सम्बंधित कार्य मे प्रगति दिखेगी। बड़ों के सहयोग से धन लाभ होगा।धार्मिक यात्रा संभव है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-
आज आप की शारीरिक परेशानीयों में काफी हद तक कमी आएगी। व्यापार मध्यम फल कारक होगा।शैक्षिक कार्यों से प्रतिष्ठा मिल सकेगी। पुत्र या पुत्री की उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा।आध्यत्मिकता में मन आकृष्ट होगा।यात्रा टालें हानिकारक है।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज व्यापार व नौकरी दोनों में आपको उत्तम लाभ व पद प्रतिष्ठा में अभिवृद्धि मिल सकेगी। बड़ों का आशीर्वाद व छोटों का प्रेम मिल सकेगा। जीवन साथी आपसे प्रसन्न व प्रभवित रहेंगे। यात्रा लाभ कारी होगी।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
व्यापर में धन हानि की संभावना बनी रह सकती है। स्थाई निवेश में अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है।व्यक्ति विशेष से आर्थिक मदद मिल सकेगी।व्याज पर दिया धन व्यर्थ हो सकता है।किंतु इन सबके बीच पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा।यात्रा कष्ट कारक हो सकती है।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज व्यापर में नव्यता व भव्यता का साथ मिल सकेगा। चतुर्दिक लाभ की प्रबल संभावना बन सकेगी। भूमि,वाहन, व स्थाई सम्पत्ति में वृद्धि संभव है।
सन्तान के प्रति चिंता बनी रहेगी।
शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते है। कृषि कार्यों में यथेक्ष लाभ मिल सकेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज व्यापार में अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेसा लोगों को अधिक कार्य का दायित्व उठाना पड़ सकेगा।खाद्यान्न सम्बंधित कार्यों से मध्यम लाभ संभव है।व्यापारिक कर्ज मेअभिवृद्धि संभव है।यात्रा से सामान्य लाभ
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

वृश्चिक:-
आज व्यापार उत्तम फल कारक रह सकेगा। स्वास्थ्य संबंधित चिंताएं बढ़ सकती है। धनार्जन में सामान्यता बनी रहेगी। स्थानान्तरण का भय बन सकता है।नूतन उद्योग से हानि संभव है।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज आपको पारिवारिक विषमताओं का सामना करनस पड़ सकता है।
व्यापार या व्यवसाय में सामान्य लाभ संभव है। शेयर बाजार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा से उत्तम लाभ मिल सकेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज प्रशासनिक लम्बित कार्यों में गतिशीलता आयेगी। व्यापारिक समझौते अपने साफल्यता को प्राप्त हो सकेगें। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। स्थिर लाभ संभव है। यात्रा मनोरंजन युक्त रहेगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिल सकेगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज सामाजिक सहयोग से लंबित कार्यों में सफलता संभव है।स्त्री वर्ग से लाभ मिलेगा। परिवारिक माहौल आध्यत्मिकता से परिपूर्ण रह सकेगा। मांगलिक कार्यों की सुनिश्चितता हो सकेगी।
शैक्षिक सफलता अवश्य मिलेगी।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज रुके हुवे कार्यों में द्रुत गति आएगी। भूमि संबंधित कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकेगी। रुके हुवे धन की प्राप्ति का सफल मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। पूर्व कृत संगर्ष से निष्कर्ष प्राप्त हो सकेगा। यात्रा मंगल कारी व यश प्रद रहेगी।
राशिरत्न:-पुखराज

।।तिथि विशेष।।
आज चतुर्थी तिथि प्रातः08:54 तक है तदुपरान्त पंचमी तिथि का प्रवेश हो रहा है।चूँकि सूर्योदय काल में चतुर्थी तिथि है इस कारण चतुर्थी व्रत मान्य है
आज माँ दुर्गा के चतुर्थ रूप माँ कुष्माण्डा देवी का उपासना दिवस है ।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment