बिग ब्रेकिंग- पटना के अशोक राजपथ इलाके में बमबारी, दो गुटों के बीच हिंसक झड़प

ब्रज बिहारी / बिहार पत्रिका

पटना शुक्रवार की रात अशोक राजपथ इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। स्थिति तनावपूर्ण बतायी जा रही है।

घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र की है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक मुर्ति विसर्जन के क्रम में विवाद हुआ। इसके पश्चात कुछ लोगों के द्वारा हमला कर दिया गया सूत्रों के मुताबिक झड़प हिंसक रूप लेे लिया। हाॅस्टल के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प की खबर सुनते हीं पटना के एस एस पी समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी।

काफी संख्या में पत्थरबाजी और बमबारी भी किये जाने की खबर है।