जीएम ने किया धनबाद मंडल का निरीक्षण

पटना। पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने  पं दीनदयाल उपाध्याय मंडल एवं धनबाद मंडल के विभिन्न रेलखंड  निर्माणाधीन रेल पुलों का निरीक्षण किया। उन्होंने डेहरी ऑन सोन में रेलवे ट्रैक पर संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन मुआयना किया।

इसके उपरांत उन्होंने सोननगर गढ़वा रेलखंड पर स्थित बगहा बिशुनपुर स्टेशन के इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य का गहन निरीक्षण  किया। इस दौरान पं दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सहित अन्य उच्चाधिकारीगण भी उपस्थित थे।

निरीक्षण के अगले चरण में 160 किमी लंबे रमना सिंगरौली दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत महुअरिया दुद्धीनगर स्टेशनों के मध्य निर्माणाधीन रेल पुल का गहन निरीक्षण किया एवं उच्चाधिकारियों को इस परियोजना को निर्धारित लक्ष्य पर पूरा करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

रमना सिंगरौली दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत अब तक किये गये कार्य के बाद परियोजना के शेष बचे भाग पर कार्य प्रगति पर है जिसे चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Related posts

Leave a Comment