मांगें पूरी नहीं हुयी तो 7 सितंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे निगमकर्मी

पटन। बिहार लोकल बोडिज कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में पटना नगर निगम के पाटलिपुत्र और नूतन राजधानी अंचल में आम सभा की गयी। आम सभा पूरे बिहार के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत में 7 सितम्बर से होने वाले हड़ताल की तैयारी के लिए की गयी। सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार को 12 सूत्री माँग प्रेषित किया जा चुका है।
अगर इसपर कारवाई नहीं होता है तो 7 सितम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। श्री सिंह ने कहा कि हमारी मांग है कि सूबे के सभी निकाय में समान काम का समान वेतन लागू किया जाये, दैनिककर्मियों को स्थायी वेतनमान मे लाया जाये, 18000 रू मासिक वेतन किया जाये। पाटलीपुत्र अंचल में सभा का संचालन मोर्चा के कोषाध्यक्ष मंगल पासवान और नूतन राजधानी अंचल में प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने किया।  इस अवसर पर पाटलिपुत्र अंचल में शैलेन्द्र कुमार, राजेश पाठक, भीमरज, नूतन राजधानी अंचल में विश्वमोहन प्रसाद, देवेन्द्र प्रसाद, नीतीश कुमार, शंकर बाल्मीकी, शैला देवी ने भी कर्मचारियो को सम्बोधित किया।
श्वेता / पटना

Related posts

Leave a Comment