दर्पण देख कर या पुष्प सूंघकर यात्रा करें आपका मंगल होगा, जानिए सोमवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 08/03/2021 दिन सोमवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:10
सूर्यास्त:-शायं 05:50
ऋतु:-बसंत
माह:-फाल्गुन
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-दशमी
नक्षत्र:-पूर्वाषाढ़ा
योग:-व्यतिपात
करण:-विष्टि
अमृतमुहूर्त:-प्रातः06:18से 07:47तक
राहूकाल:-प्रातः07:30 से09:00 तक
दिशाशूल:-पूर्व
शुभदिशा:-पश्चिम
दिशाशूल बचाव:-आज दर्पण देख कर या पुष्प सूंघकर यात्रा करें आपका मंगल होगा।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-
आज व्यापर में सामान्य लाभ की प्राप्ति संभव है।
शैक्षणिक प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयाश काफी हद तक फलीभूत हो सकेंगे। जीवन साथी का सहयोग आपको भारी विपत्ति से सहज उबार लेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। जीवन मे स्थिरता का अनुभव हो सकेगा।पिता या व्यक्ति विशेष के सहयोग से मन उत्साहित रहेगा। व्यापर में उन्नति हो सकेगी। वाणी पर संयम रखें व व्यर्थ विवाद से बचें।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन:-
आज आपका व्यापार उत्तम लाभ प्रद रहेगा।सन्तान से सुख मिलेगा।
सात्विक चेतना का अहसास हो सकेगा। पुरानी बीमारी धीरे-धीरे कम होगी।पिता अथवा किसी धर्म वेत्ता का मार्गदर्शन मिलेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज आपका व्यापारिक पक्ष पूर्व की अपेक्षा सुदृढ़ हो सकेगा। आर्थिक स्थिति बलवती होगी। माता -पिता व स्वजनों का आशीर्वाद स्थिर लाभ दे सकेगा।
जीवन साथी से दूर जाना पड़ सकता है। कृषि कार्यों से सामान्य लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-मोती या चन्द्रमणि

सिंह:-
आज आपका व्यापार पूर्व दिन केअपेक्षा कृत सुधरता हुवा दिखेगा। सन्तान के दायित्यों की पूर्ति हो सकेगी।
वैदेशिक कार्यों में प्रोत्साहन मिलेगा। यांत्रिक कार्यों से लाभ मिलेगा। अनुकूल स्थानांतरण से मन स्थिर रहेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज व्यावसायिक यात्रा के प्रबल योग बन सकते है।
व्यापार से मध्यम लाभ मिलेगा। भाइयों से सहयोग व महिला से तनाव संभव है। शैक्षिक कार्यों में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज शासन सत्ता से हानि संभव है। भूमि क्रय- विक्रय से मध्यम लाभ मिल सकेगा।कृषि कार्यों में सामान्य लाभ मिल सकेगा। पूर्व निवेशित धन के अपव्यय से बचें।
जीवन साथी का स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:-
आज व्यापर से मध्यम लाभ हो सकेगा, पारिवारिक कलह से मन अशांत रहेगा। ईश्वर के प्रति अडिग विश्वास बढ़ेगा। विरोधयों से सावधानी रखें, पतिस्पर्धी आपकी छवि धूमिल करने का प्रयाश करेंगे।
राजनीति में विजय संभव है।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज आप भावुकता पर नियंत्रण रखें।व्यक्ति विशेष से धन लाभ संभव है।यश कीर्ति में वृद्धि हो सकेगी। परिवारिक जीवन मे तनाव कम होगा। ठंढी जगहों की यात्रा संभव है।दाम्पत्य जीवन मे मधुरता बढ़ेगी।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज आपका मान सम्मान बढेगा।
व्यापर में नित्य उन्नति मिलेगी।
भाइयों का पूर्ण सहयोग मिलेगा चाहे भले हो स्वार्थपरक क्यों न हों।जीवन साथी का स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है।बुदफ़ही कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकेगी।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज प्रतियोगिता व शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता आपको प्राप्त हो सकेगी।किसी बड़े स्थिर पड़ का लाभ मिल सकेगा।माता का आशीर्वाद प्राप्त हो सकेगा।
स्वसुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज व्यापार व व्यवसाय में अतिरिक्त भाग- दौड़ रहेगी।
नूतन कार्यों से लाभ मिलेगा। कर्जों का भार धीरे-धीरे उतरेगा।
मित्रों का सहयोग उन्नति कारक हो सकेगा।सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।
ध्यान रहे घर का मुख्य द्वार अजीबोगरीब नहीं बनवाना चाहिए। घर के दरवाजों में चर-चर की आवाज नहीं आना चाहिए इसमें समय -समय पर तेल डालते रहना चाहिए। नही तो प्रबल वास्तु दोष निर्मित होता है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्री धाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment