दरभंगा समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेन परिचालन में बदलाव

पटना। समस्तीपुर मंडल के दरभंगा समस्तीपुर रेलखंड के मुक्तापुर समस्तीपुर स्टेशन डाउन लाइन के मध्य रेल पुल सं 1 पर बाढ़ के पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए संरक्षा एवं यात्री सुरक्षा के मद्देनजर समस्तीपुर मुक्तापुर के मध्य 14 जुलाई को कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन तथा कई ट्रेनों का आंशिक समापन किया गया है। 14 जुलाई को 03225 जयनगर राजेंद्रनगर टर्मिनल स्पेशल ट्रेन, 03226 राजेंद्रनगर टर्मिनल जयनगर स्पेशल ट्रेन, 03227 सहरसा बरौनी राजेंद्रनगर टर्मिनल स्पेशल ट्रेन, 03228 राजेंद्रनगर टर्मिनल बरौनी सहरसा स्पेशल ट्रेन,05554 जयनगर भागलपुर स्पेशल ट्रेन, 05553 भागलपुर जयनगर स्पेशल ट्रेन, 05283 मनिहारी जयनगर स्पेशल ट्रेन, 05284 जयनगर मनिहारी स्पेशल ट्रेन, 05589 समस्तीपुर दरभंगा स्पेशल ट्रेन,05590 दरभंगा समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा । इसके अलावा 14 सितंबर को दरभंगा से खुलने वाली 02569 दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन तथा दरभंगा से खुलने वाली 05234 दरभंगा कोलकाता स्पेशल ट्रेन, दरभंगा से खुलने वाली 09166 दरभंगा अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, 05559 दरभंगा अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन  अपने परिवर्तित मार्ग से परिचालित की जाएगी। वहीं कई ट्रेनों का आंशिक समापन भी किया गया है।

श्वेता / पटना

Related posts

Leave a Comment