वर्ल्ड स्ट्रोक डे के मौके पर साइकिल रैली का आयोजन

पटना। शनिवार को वर्ल्ड स्ट्रोक डे के मौके पर एडवांस्ड न्यूरो हॉस्पीटल द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का आयोजन स्ट्रोक के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से किया गया।

रैली का मुख्य उद्देश्य स्ट्रोक के लक्षण एवं उस से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करना था। रैली की शुरुआत चिड़ियाघर गेट न. – 2 से शुरू होकर इको पार्क, इनकम टैक्स गोलम्बर, किदवईपुरी पार्क, बुद्धा कॉलोनी, श्री कृष्णा पूरी होते हुए अस्पताल परिसर पर समाप्त हुई।

साइकिल रैली में डॉ. उदयन नारयण (न्यूरोफिजिसियन), डॉ. कुणाल कुमार (न्यूरो सर्जन), डॉ. नीरजा शर्मा (डायरेक्टर), डॉ. महेश प्रसाद सिंह (मेडिकल सुपरिटेंडेंट) एवं अस्पताल के सभी कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *