देश की संम्पति को बेचना ही राष्ट्रभक्ति है – तेजस्वी 

पटना। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ जद यू से इस्तीफा देकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि आप सभी राष्टीय अध्यक्ष के विचारों के साथ पार्टी के नीति एवं सिद्धांतो को मजबूती प्रदान करने के लिए गाँव व किसानों के बीच जाए और लोगो के सुख और दु:ख में शामिल हो। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है।
पिछले चुनाव में हमने हर वर्ग और समुदाय को प्रतिनिधित्व देने का मौका दिया। इन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के उस उक्ति का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा कि इन्सान का गोत्र जाति एवं धर्म सिर्फ और सिर्फ इन्सानियत होनी चाहिए। हम जोडऩे की बात करते है लेकिन एनडीए के लोग  तोडऩे की  बात करते है। हम काम की बात करते है, वे लोग बेकार के बात करते है। हम सच का आईना दिखाते है, तो ये झुठ के सहारे अपने पाप को छुपाते है। उन्होंने कहा कि बाढ़ और खाद की किल्लत से किसान परेशान है। उन्हें ना तो फसल उगाने में जो परेशानी हो रही है। उसका वर्णन नहीं किया जा सकता है। किसान की बात करने से केन्द्र सरकार घबराती है लेकिन हीरो हिरोईन से मिलने के लिए प्रधानमंत्री को समय है, किसान के लिए समय नहीं है।
आज गरीब और गरीब हो रहा है और केन्द्र सरकार अमीर को और अमीर बनाने में लगी हुई है। बोआई कटाई महंगाई से आम जनता त्रस्त है। पेट्रोल और डिजल सेन्चुरी पार कर गया है, लेकिन उनके लिए महंगाई मुद्दा नहीं है। इन्हें हिन्दु मुसलमान कश्मीर, पाकिस्तान, तालीबान करके बाँटों और राज करो की नीति पर चलना है। उन्होंने आगे कहा कि आज देश की संम्पति को बेचना ही देश भक्ति है। विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज का क्या हुआ सिर्फ भ्रम फैलाकर ये लोगों को ठगते है। बिहार में सिर्फ अधिकारियों की सुनी जाती है जन प्रतिनिधियों का कोई इज्जत नहीं है। तेजस्वी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार जनता दरबार ऐसा लगाते है जैसे अधिकारियों का दरबार हो बिना एप्वाटमेंट के कोई नहीं मिलता है।
लालू जी समेत सभी पूर्व मुख्यमंत्री जनता के सामने जा कर उनकी समस्या सुनते थे। नीतिश के जनता दरबार में गरीब गुरबा की बात नहीं सुनी जाति है क्योंकि उन्हे पता ही नहीं होता है कि रजिस्टे्रशन कैसे कराना है। उन्होंने कहा कि हमने जब 10 लाख सरकारी नौकरी देने की बात की थी तो नीतीश जी ने मजाक उड़ाया। आज चारों तरफ सरकारी नौकरी रिक्त पड़े है लेकिन उन्हें भरा नहीं जा रहा है। बल्कि 15 लाख लोगों का रोजगार एक साल में डबल इंजन सरकार ने छिन लिया। आज चारों ओर बैमानी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मौजूदा सरकार से कोई संतुष्ट नहीं है। लोगों को गुमराह करके धर्म के आधार ऐजन्डा बदलकर काम किया जा रहा है। अध्यक्षता राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने की जबकि संचालन प्रवक्ता चितरंजन गगन ने की।
श्वेता / पटना

Related posts

Leave a Comment