लालू से मिला कांग्रेस का शिष्टïमंडल

पटना। कांग्रेस का एक शिष्टï मंडल बिहार प्रभारी भक्त चरण दास के नेतृत्व में राजद सुप्रीमो एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर मुलाकात की और लालू प्रसाद का कुशल क्षेम पूछा।

उनके स्वास्थ के संबंध मे जानकारी ली और लालू प्रसाद के स्वस्थ, दीर्घ जीवन की कामना की। मुलाकात के दौरान शिष्ट मंडल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पद यात्रा के संबंध मे विस्तृत जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को राहुल गांधी की पद यात्री मे सम्मलित होने का न्यौता भी दिया। शिष्टï मंडल के नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी की पद यात्रा को जनता का अपार समर्थन और सहयोग मिल रहा है।

शिष्ट मंडल मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा,पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, मंत्री आफ ाक आलम, डॉक्टर नरेश कुमार सम्मलित थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, राम चन्द्र पूर्वे सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *