पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त

पटना। चैनपुर के पूर्व विधायक परवेज अहसान खान के निधन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया। तेजस्वी ने कहा कि वे संवेदनशील, कर्मठ , समाजसेवी एवं राजनीतिक कार्यकर्ता थे। उनका जीवन सरल एवं व्यवहार कुशल था। वे सबसे प्रेम और अपनत्व के भावना से मिलते और लोगो के दिल मे घर कर लेते थे। उनके निधन से सामाजिक एवम राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी परवेज अहसान खान के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *