पूर्व मंत्री राम लखन महतो के निधन पर मुख्यमंत्री ने की गहरी शोक संवेदना व्यक्त, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

शिल्पा / बिहार पत्रिका

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री राम लखन महतो के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वे एक कुशल राज नेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

राम लखन महतो जी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

मुख्यमत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्राथना की है।