जियो कर्मचारियों ने बिहार प्रदेश में चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान

पटना, 29 सितंबर 2026: रिलायंस जियो के कर्मचारियों ने मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान में भाग लिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सामाजिक सेवा शाखा रिलायंस फाउंडेशन की ओर से प्रदेश भर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में मौजूद जियो कार्यालय के सैकडों कर्मचारियों ने साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। जियो बिहार के राज्य कार्यालय के कर्मचारियों के साथ ही वरिष्ठ लीडरशिप सदस्यों ने भी इस अभियान में भाग लिया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत जियो कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्यालय परिसरों और उनके आसपास के सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों और आम लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। अभियान में शामिल कर्मचारियों ने लोगों को कचरा न फैलाने और सफाई को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील भी की।

Leave a Reply