छठ व्रतियों के बीच अर्घ्य सामग्री का महिला विकास मंच ने किया वितरण

महिला विकास मंच के राष्ट्रीय व बिहार प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर मधुबनी अध्यक्षा दीपशिखा सिंह के नेतृत्व में उनकी संस्था द्वारा लॉकडाउन के दौरान गरीबों के बीच छठ पर्व के लिए अर्घ्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। महिला विकास मंच ने जयनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जयनगर नगर पंचायत, बलडीहा, मकड़ी टोल में विधवाओं एवं विकलांगो एवं जरूरतमंदों के बीच छठ महापर्व के लिए अर्घ्य सामग्री का वितरण किया।

इस दौरान दीपशिखा सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी को लेकर जबसे देश में लॉक डाउन शुरू हुआ है, तब से वे किसी न किसी रूप में लोगों की सेवा निरंतर करते आ रहे है। उन्होंने कहा कि महिला विकास मंच ने जो संकल्प लिया है, यूके लिए हम हमेशा प्रयासरत हैं। उसे पूरा करने में वह अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

वही इस नेक कार्य मे विमल गुप्ता, शोभा देवी, राधा अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, सचिन सिंह, लक्षमण यादव, मनीष सिंह यादव, वर्षा गुप्ता भी लगातार सहयोग कर रहे है।

उन्होंने कहा कि अर्घ्य सामग्री में सामग्री के रूप में साड़ी, ब्लॉज का कपड़ा, नारियल, सुप, आदि,अगरबत्ती एवं अन्य सामान दिया जा रहा है। साथ ही अर्घ्य सामग्री वितरण के क्रम में सोशल डिस्टनसिंग का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment