किन्नरों के घर जा कर मनाई दीपावली, महिला विकास मंच ने किया सराहनीय कार्य

जयनगर: दीपावली हर्ष, उल्लास, उत्सव एवं उमंग का त्योहार है। दीपावली के मंगल अवसर पर महिला विकास मंच ने एक सराहनीय कार्य किया है। दिवाली के दिन हर घर में लोग खुशियां मनाते हैं, दीप जलाते हैं लेकिन किन्नर समाज एक एसा वर्ग है जिसे समाज अपनी खुशियों में शामिल नहीं करता। जबकि किन्नर सदैव लोगों को दुआएं देती है, खुशियां बांटती है।

जिला अध्यक्षा दीपशिखा सिंह के नेतृत्व संस्था के सदस्यों कई गणमान्य लोगों और सामाजिक कार्यकताओं एवं रोटी बैंक के सदस्यों ने साथ मिलकर जयनगर स्थित थाना टोल में किन्नरों के घर जा कर दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया उनके बीच खुशियां बांटी।

मंच के सदस्यों के द्वारा शिवानी किन्नर समेत अन्य किन्नरों को महिला विकास मंच की अध्यक्षा दीपशिखा सिंह समेत अन्य सदस्यों के द्वारा महिला विकास मंच का प्रतीक चिन्ह, शॉल, वस्त्र समेत अन्य उपहार देकर दिवाली की शुभकामनाएं दी। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपलवली की बधाई और शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगो के द्वारा किन्नरों के साथ आतिशबाजी कर पूरे उत्साह और खुशनुमा माहौल में पर्व त्योहार हर्षोल्लास धूमधाम के साथ दिवाली का उत्सव मनाया। किन्नरों के द्वारा संस्था के सदस्यों और कार्यक्रम के उपस्थित लोगों को आशीर्वाद देते हुए पर्व त्योहार की शुभकामनाएं दी।

मंच की अध्यक्षा दीपशिखा सिंह ने कहा किन्नर भी हमारे समाज का एक अहम हिस्सा है इन्हें भी हक़ हैं समाज के साथ पर्व त्योहार मनायें । क्योंकि जब हमारे समाज मे खुशी का माहौल होता हैं तो ये किन्नर हम सभी को दुआएं देती हैं, और बलायें लेती हैं एव खुशी का माहौल जश्न के साथ मनाते हैं। इसी कड़ी में महिला विकास मंच के द्वारा किन्नरों के साथ दीपावली का पर्व त्योहार मनाया और कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

किन्नरों के घर पर जा कर दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ खुशीपूर्वक मनाया। आगे भी हर पर्व त्योहार एक साथ मनाने का संकल्प लिया। समाज के बीच जागरूकता अभियान चला कर समाज को इनको साथ जोड़कर समाज के भी लोग पर्व त्योहार मनायेंगे और इनकी समस्याओं का समाधान करने में बढ़ चढ़ कर भागीदारी रहेगी। इसके लिए समाज में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

किन्नरों ने संस्था को आगामी आने वाले पर्व त्योहार में शामिल होकर एक साथ मनाने को लेकर आमंत्रित किया। वहीं समाज को सशक्त करने के उद्देश्य से सभी किन्नरों को महिला विकास मंच की सदस्यता दी गई और सामाजिक कार्यो में अपनी भागीदारी का संकल्प लिया । वहीं प्रकाशोत्सव के हर्षपूर्ण अवसर पर जयनगर प्रशासनिक अधिकारियों को मिठाई देकर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी गई।

मौके पर दीप शिखा सिंह, अनिल बैरोलिया, मनीष सिंह यादव, राहिल रहमान, विमल देवी, शोभा देवी, सुधीरा देवी, अनिला देवी, श्वेता सुरेखा, विजय कुमार, रोटी बैंक के पीयूष कुमार, संटू नायक, अमित कुमार जयनगर में वर्षों से रह रहे किन्नर समूह शिवानी किन्नर समेत अन्य किन्नर और कई गणमान्य लोग सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लिया।

मधुबनी से नीतीश कुमार प्रधान की रिपोर्ट

Related posts

Leave a Comment