कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 और अंडर-12 की जर्सी का हुआ अनावरण

पटना, 16 मार्च, 2026। टर्निंग प्वाइंट के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड (खेमनीचक) पर आईपीएल की तर्ज पर आगामी 22 मार्च से आयोजित होने वाली कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए रंग-बिरंगे जर्सी का अनावरण सोमवार को राजधानी के कासा-पिकोला रेस्टूरेंट के हॉल में गरिमामयी समारोह में किया गया।

टीमों की जर्सियों का अनावरण मृत्युंजय तिवारी राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय, सौरभ चक्रवर्ती पूर्व क्रिकेटर, राजेश शर्मा एमडी कासा पिकोला एवं विजय शर्मा एमडी टर्निंग प्वाइंट सह आयोजन अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया।

लीग के आयोजन अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि अंडर-15 लीग में जीएनआईओटी ब्लास्टर, आरआईटी चैंपियंस, क्वाटंम वारियर्स, ऑक्सफोर्ड सुपर किंग्स, बिहर्स नाइटराइड्र्स, अरका जैन टाइटंस, आदित्य दबंग, मानव रचना लायंस, एसआरयू फाइटर्स, वीजीयू थंडरबोल्ट, आंजिक्या डीवाई पाटिल बांबर्स, संत जोसेफ चेंजर्स टीमें भाग लेंगी।

इस मौके पर भारत के विभिन्न राज्यों से से कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं अन्य शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

अंडर-12 लीग में आठ टीमें न्यूटन विक्टर, मगध तूफान, आईआईटी कंप्यूटर पैंथर्स, कुसुमराज टाइगर, महाविधा योद्धा, सुमित शर्मा स्पोट्र्स एवेंजर्स, डायगोकेयर परफेक्टर्स और अगस्त्या स्ट्राइकर्स भाग लेंगी।

कासा पिकोला रेस्टूरेंट के प्रबंध निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि हमारी कंपनी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए यह आयोजन करा रहा हूं। उन्होंने कहा कि बिहार के खेल को आगे बढ़ाने के लिए हम तत्पर हैं।

संयोजक सुमित शर्मा ने कहा कि मैचों का संचालन सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तकनीकी अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। सभी मैच सफेद गेंद से खेले जायेंगे। गेंदों का निर्माण इस लीग के लिए विशेष रूप से कराया गया जा रहा है। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच के अलावा मैन ऑफ द लीग, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेटकीपर, बेस्ट फील्डरत समेत कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *