करवा चौथ 2020: बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने अपनी पति की लंबी उम्र के लिए किया करवा चौथ का व्रत

करवा चौथ वह त्यौहार है, भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस भी अपनी पति की लंबी उम्र के लिए इस व्रत को रखती हैं। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर की करवा चौथ फंक्शन में शामिल होने के लिए हर कोई बेताब रहता है। हर साल की तरह इस बार भी अनिल कपूर के घर पर करवा चौथ की पूजा और सेलिब्रेशन के लिए एक्ट्रेसेस शामिल हुईं और सभी के साथ मिलकर करवा चौथ मनायी।

शिल्पा शेट्टी सजधज कर अनिल कपूर के घर करवा चौथ की पूजा के लिए पहुंची शिल्पा शेट्टी ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। गोल्डन कलर के बड़े प्रिंट के वर्क वाली इस साड़ी को मसाबा गुप्ता के डिजाइन कलेक्शन से लिया गया था। वहीं शिल्पा इस लाल साड़ी के साथ मैचिंग चू़ड़ियां और ग्रीन एंड रेड हैवी नेकपीस पहने नजर आईं। हाथों में पूजा की थाली लेकर अनिल कपूर के घर पहुंचीं, जहां फोटोग्राफर्स की भीड़ को पास आता देख वह घबरा गईं और उन्होंने कह डाला प्लीज पास मत आना।

यहीं अनिल कपूर के घर हुए करवा चौथ की पूजा में बीटाउन की कई सारी स्टार्स वाइफ पहुंची थीं। जिसमें वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल भी शामिल हैं। नताशा करवा चौथ की पूजा में लाल रंग की साड़ी पहने नजर आईं। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम सोनी भी अनिल कपूर के घर पर करवा चौथ मनाने वाली हैं।

वहीं बिपाशा बसु से लेकर काजोल तक बी टाउन की हसीनाएं सजधज कर लाल जो़ड़े में पति की पूजा करते नजर आईं।

करवा चौथ के मौके पर बीटाउन की इन हसीनाओं की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें काजोल भी शामिल हैं। करवा चौथ के मौके पर प्लेन रेड साड़ी और नूडल स्ट्राईप ब्लाउज के साथ गोल्डन नेकपीस और झुमके पहने काजोल माथे पर काली बड़ी सी बिंदी लगाए पोज देती दिखीं।

वहीं शादी के बाद से तीसरा करवा चौथ मना रहीं बिपाशा बसु ट्रेंडी शरारे में दिखीं। हालांकि उन्होंने लाल रंग को छोड़ ऑरेंज एंड यलो कलर को चुना था। डिजाइनर गोपी वैद के डिजाइन किए शरारे के साथ माथे पर बड़ी गोल बिंदी बिपाशा पर जंच रही थी।

 

 

 

 

 

Related posts

Leave a Comment