नौकरी दिलाने के नाम पर भाजपा के नेता ने की ठगी, थाना में मामला दर्ज

बांका: भाजपा के जिला मंत्री सोनू सिंह समेत तीन लोगों पर ठगी का आरोप लगाया गया है. नौकरी दिलाने के नाम पर आशा कार्यकर्ता से लाखों रुपये की ठगी कर ली. जिसके बाद श्यामपुर डाका गांव की आशा कार्यकर्ता ने भाजपा नेता सहित तीन लोगों पर सेविका पद पर नौकरी दिलाने के एवज में 4.46 लाख ठगी करने का मामला दर्ज कराया है. इस घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता सुमन कुमारी शंभूगंज थाने में लिखित आवेदन देकर बताया है कि काम के दौरान इन सभी से जान पहचान हुई थी.

इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र में सेविका के पद पर बहाली निकाली गई. तीनों ने नौकरी दिलाने के एवज में कई किस्त में 4.46 लाख रुपए ले लिए, लेकिन उसे नौकरी नही मिली. जब आंगनबाड़ी केन्द्र पर बहाली की प्रकिया पूरी हो गई तो सुमन ने इन सभी से अपने पैसे मांगे. जिसके बाद भाजपा के जिला मंत्री सोनू सिंह ने दो किस्त में 30 हजार रुपए उसके ससुर के अकाउंट पर भेजा, लेकिन बाकि पैसे देने से इंकार कर दिया. कुछ दिन बाद सोनू और तीनों लोग किसी काम से उसके गांव पहुंचे तो सुमन ने उनसे अपने बकाया पैसे की मांग किया तो वे लोग मारपीट करने लगे और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *