लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर कायस्थ महासभा ने किया नमन, जनसेवा और सम्पूर्ण क्रांति के विचारों को किया याद

शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष श्री मदन मोहन प्रसाद जी की अध्यक्षता में कायस्थ कुल गौरव, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं सम्पूर्ण क्रान्ति के महानायक भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती जिला कार्यालय में मनाई गई।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष मदन मोहन प्रसाद ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी ने अपने जीवन में सत्ता की लालसा को कभी नहीं आने दिया और हमेशा जनसेवा के कार्यों में जुटे रहे। उन्होंने सम्पूर्ण क्रान्ति का आह्वान कर युवाओं को देश के पुनर्निर्माण हेतु प्रेरित किया। उनके विचार और आदर्श आज भी पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
उक्त अवसर पर कुमार आर्यन श्रीवास्तव ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी का जीवन हमारे लिए एक आदर्श है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज और देश के लिए काम करना चाहिए। अनिल सिन्हा ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष सरस कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रवक्ता रंजीत श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव, कृष्णकांत सिन्हा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे। सभी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *