बिहार में बढ़ रहे अपराध के विरोध में विकासशील इंसान पार्टी का अभियान

पटना में पोस्टर चिपकाकर चलाया विरोध अभियान

बिहार पत्रिका -पारस नाथ

पटना, 16 नवंबर 2019: विकासशील इंसान पार्टी द्वारा पटना के कारगिल चौक पर बिहार में बढ़ रहे अपराध के विरोध में अभियान चलाकर विरोध प्रकट किया गया। पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार में नीतीश सरकार के कारण मचे हाहाकार के खिलाफ पोस्टर चिपकाकर विरोध अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ट नेता संतोष कुशवाहा ने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर पहुँच गया है। अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है तथा पुलिस-प्रशासन अपराध पर अंकुश लगाने में पूरी तरह अक्षम है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में अपराध का ऐसा माहौल व्याप्त है कि सड़क पर साइड नहीं देने पर गोली मार दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सुशासन बाबू लॉ एंड आर्डर का दंभ भरते हैं मगर बिहार में हत्या और अपराध का सिलसिला चरम पर है।

इस दौरान पार्टी के पटना जिलाध्यक्ष अर्जुन सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुशासन के नाम पर बिहार में कुशासन की सरकार चला रहे हैं। प्रदेश में हत्याएं बढ़ रही हैं। अपराध का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। दिन-दहाड़े सडक पर हत्या हो जा रही है। सरकार ओर पुलिस-प्रशासन आँख मूंदे बैठी रहती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश की जनता से शांति तथा चैन छीन लिया है तथा प्रदेश में अपराध ओर भय का माहौल व्याप्त है। अपराधियों का बोलबाला है तथा हत्या एवं बलात्कार की घटनाओं में इजाफा हुआ है। वर्तमान सरकार में प्रदेश में लॉ एंड आर्डर पूरी तरह चरमरा गई है तथा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव छोटे सहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ सहनी, युवा नेता आनंद मधुकर, छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार बॉक्सर, कैमूर के जिला प्रभारी बालगोविन्द बिंद, आजाद सहनी, पिंकी सहनी मौजूद रहीं।

Related posts

Leave a Comment