पटना- मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की सीबीआइ जांच का आदेश दे दिया है। विदित हो कि घटना उजागर होने के बाद बिहार में विपक्ष सरकार पर हमलावर है। विपक्ष ने इसकी सीबीआइ जांच की मांग की थी। मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई से जांच कराने की अनुशंसा की है। उन्होंने कहा है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह में बहुत ही घृणित घटना घटी है और पुलिस द्वारा इसकी पूरी निष्पक्षता से जांच की जा रही है। सीएम ने कहा है कि सरकार निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध है, किन्तु एक भ्रम का वातावरण बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि भ्रम का वातावरण नहीं रहे, इसलिए मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और प्रधान सचिव गृह को तत्काल इस पूरे मामले को सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है।
Related Posts
बारिश से डूबते पटना का हाल देखकर जिला प्रशासन ने अब हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
बारिश से डूबते पटना का हाल देखकर जिला प्रशासन ने अब हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। एसडीआरएफ के साथ-साथ कदमकुंआ,…
पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी
महंगाई से छुटकारा पाने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की गई…
पटना को फिर से डुबाने की साजिश क्यों ? नाला निर्माण रोकने के खिलाफ सड़क पर उतरे स्थानीय लोग…… क्यों चुप है सरकार ?
बिहार पत्रिका के लिए नितिन की रिपोर्ट पटना में जलजमाव को लेकर हो रहे नाले निर्माण के रोध-प्रतिरोध और पिछले…
