बिहार-झारखंड में रिलायंस जियो का जलवा, जून में जोड़े 2.22 लाख नए मोबाइल ग्राहक

भारती एयरटेल और वोडा-आइडिया को भी बढ़त, बीएसएनएल को लगातार झटका

 होम कनेक्ट सेगमेंट में 70 फीसदी मार्केट शेयर के साथ रिलायंस जियो नंबर वन

पटना / रांची 01अगस्त 2026.

टेलीकॉम विनियामक संस्था TRAI के हालिया जारी कंज्यूमर मार्केट शेयर आंकड़ों में रिलायंस जियो टॉपर बना हुआ है। सीएमएस रिपोर्ट के अनुसार जियो ने जून में बिहार-झारखंड में सबसे ज्यादा नये ग्राहक जोड़ें हैं।

रिपोर्ट के अनुसार जून 2026 में बिहार सर्किल में 03 लाख 41 हजार 021 नए मोबाइल ग्राहक जुड़ें हैं। रिलायंस जियो ने इनमें से सबसे ज्यादा 02 लाख 21 हजार 986 नए ग्राहक हासिल किए हैं। मई में जियो के पास 04 करोड़ 53 लाख 86 हजार 595 ग्राहक थे जो जून में बढ़कर 04 करोड़ 56 लाख 08 हजार 581 हो गए हैं। इस बढ़त में बड़ी संख्या में एमएनपी यानि मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के आंकड़े भी शामिल हैं।

ट्राई की रिपोर्ट बताती है कि भारती एयरटेल को भी जून 2026 में 01 लाख 35 हजार 961 नये ग्राहक मिले हैं। मई में एयरटेल के पास 04 करोड़ 97 लाख 20 हजार 312 मोबाइल ग्राहक थे जो जून में बढ़कर 04 करोड़ 98 लाख 56 हजार 273 हो गए हैं।

जून 2026 में वोडा-आइडिया को भी सीएमएस मामले में बढ़त मिली है। एक महीने में 03 हजार 636 नए ग्राहक वीआई की सेवा से जुड़े हैं। मई में वीआई के पास 74 लाख 40 हजार 735 ग्राहक थे जो जून में बढ़कर 74 लाख 44 हजार 371 हो गए हैं।

पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल को जून में 20 हजार 562 मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। मई में बिहार टेलीकॉम सर्किल के दो राज्यों बिहार और झारखंड में बीएसएनएल के पास 55 लाख 53 हजार 265 ग्राहक थे जो जून में घटकर 55 लाख 32 हजार 703 रह गए हैं।

TRAI की नई रिपोर्ट के अनुसार जून 2026 में बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी बढ़कर 63.95 फीसदी पर पहुंची है जो अब भी देशभर में सबसे कम है।

होम कनेक्ट सेगमेंट में भी रिलायंस जियो का जलवा बरकरार है। बिहार-झारखंड में 70 फीसदी से ज्यादा मार्केट शेयर पर रिलायंस जियो का कब्जा है। इस सेगमेंट में इंडस्ट्री के सकल बढ़त का 80 फीसदी जियो के हिस्से आया है।

Leave a Reply