नई दिल्ली: राज्यसभा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने से जुड़े 124वां संविधान संशोधन बिल को 10 घंटे की चर्चा के बाद पारित कर दिया गया. बीते दिन लंबी चर्चा के बाद हुई वोटिंग के बाद इस बिल को लोकसभा में पारित कर दिया गया था. बिल पास होने के बाद बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है. अब संसद का शीतकालीन सत्र खत्म हो चुका है. राज्यसभा में इस बिल के समर्थन में कुल 165 मत पड़े जबकि सात लोगों ने इसका विरोध किया. इस बिल पर साढ़े दस घंटे तक पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने चर्चा की. इस बिल में संशोधन के तमाम प्रस्ताव गिर गए, यानी ये बिल उसी रूप में पारित हुआ है, जिस रूप में सरकार ने इसे पेश किया था.अब इस बिल को राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा.राज्य सभा से विधेयक को पारित करवाने के लिए सत्र का कार्यकाल एक दिन बढ़ाया गया था.बुधवार को बिल पेश किए जाने के बाद विपक्ष ने ज़ोरदार हंगामा किया जिसके बाद सदन को दोपहर 2 बजे तक लिए स्थगित कर दिया गया था. दोपहर बाद दोबारा चर्चा शुरू हुई.शुरूआत बीजेपी सांसद प्रभात झा ने की. उनके बाद राज्य सभा में कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा और फिर बारी-बारी से विभिन्न दलों के सांसद संसद में बिल पर अपनी बातें रखीं.बहुजन समाज पार्टी के नंबर दो नेता सतीश मिश्रा ने इस बिल का स्वागत किया है. लेकिन उन्होंने इस बिल पर सवाल उठाए हैं.
Related Posts
फीफा वर्ल्ड कप 2018: फ्रांस ने रचा इतिहास, क्रोएशिया को हराकर दूसरी बार जीता वर्ल्ड कप
मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 का फाइनल मुकाबला रूस की राजधानी मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में फ्रांस और क्रोएशिया के…
वैशाली: बाल-बाल बचे भोजपुरी गायक ख़ेसारी, लोगो ने की पत्थरबाज़ी, भागकर बचाई जान ।
वैशाली: भोजपुरी सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने…
मीडिया में उठे अफवाहों के जवाब में तेजप्रताप का नया ट्वीट, कहा कुछ लोग RJD तोड़ना चाहते हैं, तेजस्वी मेरा कलेजे का टुकड़ा ।
पटना. राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने सुबह एक…
