नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने का फैसला किया है. सवर्णों को सरकारी नौकरी और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा, यह आरक्षण 50 फीसदी की सीमा से अलग होगा. केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को इस संशोधन को मंजूरी दे दी. इसके लिए सरकार संविधान संशोधन बिल लेकर आएगी. संसद में संविधान संशोधन बिल मंगलवार को आ सकता है. नरेंद्र मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले इस फैसले के जरिए सवर्णों को अपने पक्ष में करने की कोशिश में है. कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है और संसद में इसे मंगलवार को पेश किया जा सकता है. यह 10 फीसदी आरक्षण सरकारी नौकरी और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए लागू होगा. बता दें, सवर्ण और मध्यम वर्ग का बड़ा धड़ा भाजपा से नाराज चल रहा था. भाजपा ने यह फैसला इसी धड़े को लुभाने के लिए लिया है.
Related Posts
तीन तलाक बिल लोकसभा मे पारित, कांग्रेस समेत कई दलों ने किया वॉकआउट
नई दिल्ली। तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) की प्रथा पर रोक लगाने के मकसद से लाए गए ट्रिपल तलाक विधेयक (Triple Talaq…
दलितों की बस्ती में खाने और जाने से नेता कतराते क्यों हैं – पप्पू यादव मानव कल्याण के लिए मन के भीतर के रावण और कंस की प्रवृत्ति को समाप्त करना होगा – जाप
दलितों की बस्ती में खाने और जाने से नेता कतराते क्यों हैं – पप्पू यादव मानव कल्याण के लिए मन…
“प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना” का शुभारम्भ, बिहार के सीएससी सेण्टर पर हुआ सीधा प्रसारण
मंगलवार को “प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना” का शुभारम्भ किया गया। अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका शुभारम्भ किया।…
