राजद कार्यालय में मनायी गयी भूपेन्द्र मंडल की जयंती

पटना। राजद के प्रदेश कार्यालय में महान समाजवादी नेता स्व0 भूपेन्द्र नारायण मंडल की जयन्ती प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में मनाई गयी। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि स्व0 भूपेन्द्र नारायण मंडल महान समाजवादी नेता तथा आजादी के योद्धा थे। इन्होंने 1921 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के असहयोग आन्दोलन में छात्रों का नेतृत्व किया। इनका सार्वजनिक जीवन वकालत पेशा से 1930 में आरंभ हुआ। वे 1940 में मधेपुरा के छात्रों द्वारा छुआछूत मिटाओ आन्दोलन में इन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। 1957 के आम चुनाव में भूपेन्द्र नारायण मंडल सोशलिस्ट पार्टी के विधायक बनें। वे 1968 तथा 1972 में दो बार राज्यसभा सांसद बनें। वे परतंत्र भारत में दो बार तथा स्वतंत्र भारत में चार बार जेल भी गये। वे गरीब गुरबों की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक जीवनपर्यन्त लड़ते रहें। इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दिकी, पूर्व मंत्री वृषिण पटेल, श्याम रजक, पूर्व विधायक भोला यादव, शक्ति सिंह यादव, चन्देश्वर प्रसाद सिंह सहित दर्जनों कार्यकत्र्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *