भोजपुरी फिल्म ‘रक्षा करिहा कुलदेवी माई’ का डिजिटल प्रीमियर, यूट्यूब पर हुई रिलीज

भोजपुरी फिल्म ‘रक्षा करिहा कुलदेवी माई’ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर फोक म्यूजिक भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर हो गया है। लोक आस्था, पारिवारिक संस्कार और धार्मिक भावनाओं से जुड़ी इस फिल्म को अब दर्शक घर बैठे देख सकते हैं। सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता सुरिंदर यादव हैं। फिल्म की कहानी पारिवारिक रिश्तों और कुलदेवी के प्रति श्रद्धा को केंद्र में रखकर बनाई गई है।

निर्माता सुरिंदर यादव ने बताया कि ‘रक्षा करिहा कुलदेवी माई’ लोक आस्था, पारिवारिक संस्कार और धार्मिक भावनाओं से जुड़ी फिल्म है। फिल्म के माध्यम से दर्शकों तक अपनी संस्कृति, परंपरा और कुलदेवी के प्रति श्रद्धा का संदेश पहुंचाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि फिल्म का डिजिटल प्रीमियर फोक म्यूजिक भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर होने से अब देश-विदेश के भोजपुरी दर्शक इसे आसानी से देख सकेंगे। उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी और परिवार के साथ देखने का अच्छा अनुभव देगी।

फिल्म में प्रेम सिंह, मनी भट्टाचार्य, मनोज द्विवेदी, दीपक सिन्हा, महेश आचार्य, मंटू लाल, कंचन मिश्रा, रिंकू भारती, सुजिता मिश्रा, प्रियंका शर्मा, गुड़िया पांडेय, अमर गुप्ता, बबलू लाल, गोलू बेदर्दी, साक्षी सिंह और बाल कलाकार नित्या शुक्ला ने अभिनय किया है। वहीं, विशेष भूमिका में अनीता रावत नजर आ रही हैं।

फिल्म का निर्देशन विजय यादव ने किया है, जबकि सह निर्माता महेंद्र यादव हैं। कहानी और पटकथा वीरू ठाकुर ने लिखी है। गीत एवं संगीत सुनील झा का है। फिल्म की परिकल्पना विजय यादव ने की है। छायांकन सुनील आहेर, संपादन जितेंद्र सिंह ‘जितु’, मारधाड़ निर्देशन दिनेश यादव और नृत्य निर्देशन अशोक मैती ने किया है।

भोजपुरी सिनेमा में धार्मिक आस्था, पारिवारिक रिश्तों और संस्कृति पर आधारित फिल्मों को दर्शकों का अच्छा जुड़ाव मिलता रहा है। ‘रक्षा करिहा कुलदेवी माई’ भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लोक आस्था और पारिवारिक संस्कारों को पर्दे पर प्रस्तुत करती है। डिजिटल प्रीमियर के जरिए फिल्म अब अधिक दर्शकों तक पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Reply