भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के जिला महासचिव बने जितेंद्र सिंह

भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी ने औरंगाबाद जिले के जितेंद्र सिंह को महासचिव नियुक्त किया है। पार्टी ने जीतेन्द्र सिंह पर दल की उम्मीदों पर खरा उतरने की उम्मीद व्यक्त की है। इस दौरान लोगों ने उन्हें जिला के महासचिव पद पर मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई की है।

पार्टी के अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, महासचिव बिहार प्रदेश पंकज सिंह कुशवाहा, प्रवक्ता हरेंद्र पांडे, सारण के अध्यक्ष रूपेश कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव युवा महिला मोर्चा टिया गोयल ने भी हार्दिक बधाई दी है।

उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में जिला के सभी विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई है। पार्टी का उद्देश्य न रहेगा कोई भूखा ना होगा भ्रष्टाचार और सब को मिलेगा रोजगार आदि स्लोगन को आगे रखकर कार्य करने की प्रेरणा दी गई है, ताकि विधानसभा चुनाव में विशेष रुप से भागीदारी मिल सके। औरंगाबाद के महासचिव जितेंद्र सिंह ने इसे चुनौती के रूप में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *