भारत नेपाल के सीमा पर जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे मॉर्निंग वॉक ग्रुप।

भारत नेपाल के सीमा पर जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे मॉर्निंग वॉक ग्रुप।

जयनगर, मधुबनी -27-10-2019
मॉर्निंग वॉक ग्रुप ने रविवार को मधुबनी जिले के जयनगर में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित इनरवा बॉर्डर पर एसएसबी के जवानों के बीच दीपावली मनाई। मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि सीमा पर तैनात जवानों के कारण ही देश सुरक्षित है और लोग बगैर किसी भय व दिक्कत के हर्षोल्लास के साथ दीपावली मना रहे है। जवान देश के लिए बहुत कुछ त्याग कर रहे है।उन्होंने वहां तैनात जवानों को मिठाई खिलाया तथा दीपावली की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने विशेषरूप से सीमा पर तैनात महिला कर्मियों की उन्होंने बहुत तारीफ की। देश की सीमा की रक्षा को जवानों की देश सेवा के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए हमलोग यहां पहुंचे है। इन जवानों का त्याग बहुत बड़ा है। पूरा देश जब अपने परिवार के साथ दीपावली मना रहा है, तब ये जवान अपने परिवार से दूर देश की सरहदों की सुरक्षा में डटे हुए है।

सिमा पर तैनात महिला कर्मियों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं भी देश सेवा के जज्बे के साथ अपने परिवार से दूर सीमा पर डटी हुई है।

इस अवसर पर सुमित राउत,पप्पू राय,दीपक सिंह,प्रशांत झा,संतोष शर्मा,पप्पू कुमार पूर्वे ,लक्ष्मण यादव,नवल किशोर, अरुण झुनझुनवाला, मोहम्मद सरफराज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *