बेगुसराय- वज्रपात से एक महिला की मौत

खोदावंदपुर। मेघौल पंचायत के विदुलिया ग्राम में वज्रपात से एक महिला की मौत की खबर है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक विदुलिया ग्राम निवासी राम विलास महतो की 45 वर्षीय पत्नी बिमला देवी की मौत वज्रपात से हो गई।

इस वज्रपात में पति रामविलास महतो जख्मी हो गए। इनका इलाज खोदावंदपुर अस्पताल में चल रहा है।

घटना मेघौल एमआरडी कॉलेज के समीप खराज बहियार में घटी जहां दोनों पति पत्नी खेतो में काम कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *