बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने अपना नामांकन वापस लिया।

पारिवारिक कारणों का हवाला देकर चुनाव से हटे।

पटना। बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने अपना नामांकन वापस लेने के साथ ही चुनावी मैदान से हटने का एलान कर दिया।

अभिषेक कुमार ने अपने फैसले के पीछे पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखकर जानकारी दी है। इस फैसले के बाद बांकीपुर का चुनावी मुकाबला नए मोड़ पर पहुंच गया है।

भाजपा ने बांकीपुर सीट से अभिषेक कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने गुरुवार को नामांकन दाखिल कर चुनाव प्रचार की तैयारी भी शुरू कर दी थी।

लेकिन अचानक नामांकन वापस लेने के फैसले ने सभी को चौंका दिया। अब बांकीपुर सीट पर भाजपा की नई रणनीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पहले से ही राज्य की सबसे चर्चित सीटों में शामिल है। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार के चुनावी मैदान से हटने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

इस घटनाक्रम ने बांकीपुर की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। आने वाले दिनों में इस सीट पर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

Leave a Reply