शिक्षा और संस्कार का संदेश देता विवेकानंद मेमोरियल अकादमी का वार्षिक समारोह

पटना : विवेकानंद मेमोरियल अकादमी, मीठापुर, न्यू जक्कनपुर में आज विद्यालय का वार्षिक समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रंजीत कुमार मधुकर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत कक्षा पाँच की छात्राएँ जानवी एवं आँचल द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।

कार्यक्रम के दौरान भारत के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की गई, जिसमें अनु, पायल, परिधि, इनाया, रुचि, अभिषेक, सत्यम, ऋषि, रौनक सहित विद्यालय के सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक अनुष्का एवं प्रद्युमन पाठक द्वारा किया गया। यह समारोह मान्या राज के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।

मुख्य अतिथि रंजीत कुमार मधुकर ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार जीवन में सफलता की सशक्त कुंजी हैं।

कार्यक्रम के अंत में शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *