महिला सशक्तिकरण पर आधारित वार्षिक उत्सव फंजाई – 2023 का आयोजन

पटना : महिला सशक्तिकरण पर आधारित टेंडर हार्ट इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव फंजाई – 2023 रविवार को प्रेमचंद रंगशाला में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय अतिथियों – सुनील कुमार (रिटायर्ड डीएसपी), अंजनी कुमार (रिटायर्ड कर्नल), योगेश गुप्ता (सामाजिक कार्यकर्ता ), शैलेश कुमार (डिप्टी सेक्रेटरी), अशोक कुमार मेहता (सचिव बीएसपीए), यतिन कुमार सुमन ( शिक्षाविद), सत्य प्रकाश (ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय प्रेस), बिपुल (कार्डोवा प्रकाशन), ओम कुंवर (किप्स प्रकाशन), गौरव (मधुबन प्रकाशन), दीपक पांडे, आलोक (थियेटर कलाकार) के साथ निर्देशक राजीव भार्गव, शिवानी भार्गव, डॉ. रवि भार्गव एवं डॉ. जूली भार्गव ने स्कूल की संस्थापिका स्वर्गीय प्रेमलता भार्गव को पुष्प अर्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

स्कूल की प्राचार्या शिवानी भार्गव ने अभिभावकों एवं अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। स्कूल की प्राचार्या शिवानी भार्गव ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा की समाज में बेटियों को पढ़ने से लड़कियां आगे चलकर पुरे समाज को शिक्षित करेंगी। कार्यकम का मुख्य आकर्षण महिला सशक्तिकरण पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत आरम्भ है प्रचंड, एगिरी नंदिनी रहा। मंच का संचालन रेवा भार्गव एवं मोनिका ने किया। स्कूल के निर्देशक राजीव भार्गव ने बच्चों एवं अभिभावकों को अपनी भारतीय संस्कृति को पूर्ण रूप से अपनाने एवं माता पिता की सेवा करने की प्रेरणा दी क्योंकि उनके चरणों में स्वर्ग होता है।

कार्यक्रम के अंतिम क्षण भी हर्षोलास से भरे हुए थे। बच्चों ने होली आई रे कन्हाई पर नृत्य कर सभी उपस्थित दर्शकों ने फगुनाहट की हर्षोलास में रंग – अबीर से झुमने पर मजबूर किया। कार्यक्रम की दूसरी पाली का शुभारम्भ स्कूल के निर्देशक डॉ. रवि भार्गव के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने शिक्षा में अनुशासन, साथ ही अभिभावकों को अपनी लड़कियों को पढ़ाने में विशेष ध्यान देने एवं लड़कियों और लड़कों में कोई भेद भाव नहीं करने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में नृत्य को प्रशिक्षित करने का कार्य नृत्य शिक्षक मोनू एवं मिताली द्वारा किया गया।

Related posts

Leave a Comment