Infinix ने ‘ऑल-राउंड पावर’ फोन नोट एज लॉन्च किया; फ्लैगशिप डिस्प्ले, लेटेस्ट XOS 16 और D 7100 चिपसेट के साथ मास-प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री

भारत का सबसे स्लिम 6.78″ 3D-कर्व्ड 1.5K एमोलेड डिस्प्ले और 4500 निट्स की पीक

पटना : न्यू-एज स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने आज ‘नोट एज’ के लॉन्च की घोषणा की है। यह एक ‘ऑल राउंड पावर’ डिवाइस है, जो XOS 16 के डेब्यू के साथ मास-प्रीमियम सेगमेंट को नए सिरे से परिभाषित करता है। 19,999 रुपये (ऑफर सहित) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध, नोट एज किफायती दाम में फ्लैगशिप-ग्रेड एस्थेटिक्स, लंबे समय तक चलने वाली बैटरी परफॉर्मेंस और निर्बाध 5G कनेक्टिविटी का बेहतरीन संगम है। नोट एज Infinix की उस फिलॉसफी को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य महत्वाकांक्षी उपभोक्ताओं को शानदार डिजाइन, टिकाऊ परफॉर्मेंस और उन्नत लेकिन किफायती तकनीक प्रदान करना है।

नोट एज में भारत का सबसे स्लिम 6.78-इंच, 3D-कर्व्ड 1.5K एमोलेड डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है और बेस पर इसके बेज़ेल्स 1.87mm तक बेहद पतले हैं। डिस्प्ले के पीछे ज्वेलरी से प्रेरित डिजाइन है, जो शानदार फिनिश के साथ 3 रंगों में उपलब्ध है। इसके अलावा इसमें प्रीमियम सिल्क-ग्रीन टेक्सचर भी है, जो लग्जरी मैटेरियल का एहसास कराता है। 7.2mm की पतली बॉडी वाले नोट एज में 45W ऑल-राउंड फास्टचार्ज और सेल्फ-हीलिंग तकनीक के साथ 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो इतनी टिकाऊ है कि 2,300 चार्ज साइकल के बाद भी 80% से अधिक क्षमता बनाए रखती है। हाई-रेज ऑडियो और 360-डिग्री सिमेट्रिकल साउंड फील्ड के साथ JBL-इंजीनियर्ड डुअल स्टीरियो स्पीकर्स से लैस, नोट एज में एक्टिव हेलो रिंग लाइटिंग भी है जो नोटिफिकेशन, कॉल और चार्जिंग पर स्मार्ट तरीके से रिस्पॉन्ड करती है।

यह सब भारत के पहले मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 5G चिपसेट द्वारा संचालित है, जो कम बिजली खपत के साथ शानदार परफॉर्मेंस देता है। कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन, IP65 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस, और Infinix की अब तक की सबसे लंबी सॉफ्टवेयर कमिटमेंट इस डिवाइस को रोज़मर्रा के इस्तेमाल और लंबे समय तक साथ निभाने के लिए परफेक्ट बनाती है।

डिस्प्ले और डिज़ाइन
नोट एज का 3D-कर्व्ड 1.5K एमोलेड डिस्प्ले TUV ब्लू लाइट आई केयर प्रमाणित है, जिसमें 10-बिट कलर डेप्थ, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक पहुंचने वाली पीक ब्राइटनेस है। तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है और लंबे समय तक देखने पर भी आंखों को आराम मिलता है। नोट एज अपने सेगमेंट का सबसे स्लिम फोन है (महज 7.2mm), जिसके चारों बेज़ेल्स एक समान दिखते हैं और बॉटम बेज़ेल सिर्फ 1.87mm का है, जो एर्गोनॉमिक्स से समझौता किए बिना बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस देता है।

इसका कर्व्ड प्रोफाइल लंबे समय तक पढ़ने, गेमिंग या नेविगेशन के दौरान आंखों की थकान को कम करता है। हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और लो ब्लू-लाइट प्रोटेक्शन मिलकर दिन भर के उपयोग में आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करते हैं। गेमर्स के लिए, 2800Hz का इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट फास्ट-पेस्ड गेम्स में शानदार रिस्पॉन्स देता है। बैक पैनल पर, नोट एज में कंटेंपरेरी फैशन और बेहतरीन मैटेरियल्स से प्रेरित डिज़ाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है। सिल्क ग्रीन में सिल्क फाइबर फिनिश है, जबकि लूनर टाइटेनियम और स्टेलर ब्लू मैटेलिक फिनिश के साथ आते हैं।

ऑडियो
JBL के साथ को-इंजीनियर्ड नोट एज में हाई-रेज ऑडियो पर आधारित डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। यह सेटअप डिस्टॉर्शन को कम करते हुए थ्रस्टù और सेंसिटिविटी में सुधार करता है, जिससे म्यूजिक, वीडियो और गेम्स में साफ मिड, कंट्रोल्ड बास और बैलेंस्ड हाई मिलते हैं। 360-डिग्री सिमेट्रिकल साउंड फील्ड यह सुनिश्चित करता है कि डिवाइस को किसी भी तरह से पकड़ने पर ऑडियो आउटपुट एक समान रहे।

बैटरी और चार्जिंग
नोट एज में 7.2mm की स्लिम बॉडी के अंदर 6500mAh की अल्ट्रा-स्लिम बैटरी दी गई है; यह संतुलन एडवांस्ड मैटेरियल ऑप्टिमाइजेशन और हाई-डेंसिटी सेल इंजीनियरिंग के जरिए हासिल किया गया है। यह बैटरी 2300 चार्जिंग साइकिल के बाद भी अपनी 80 प्रतिशत से ज्यादा क्षमता बरकरार रखती है, जिसका मतलब है कि इसे छह साल से अधिक समय तक सामान्य रूप से रोज़ाना इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें इंडस्ट्री-फर्स्ट सेल्फ-हीलिंग तकनीक है जो बैटरी पूरी तरह खत्म होने के बाद लो-करंट रिकवरी की अनुमति देती है, जिससे डायनेमिक रीक्रिस्टलाइजेशन के जरिए लॉन्ग-टर्म डिग्रेडेशन (खराबी) कम होता है। 45W ऑल-राउंड फास्टचार्ज के साथ, नोट एज प्रयोगशाला स्थितियों में 22 मिनट में 50 प्रतिशत और लगभग 62 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। अडैप्टिव बायपास चार्जिंग गेमिंग या नेविगेशन के दौरान पावर को सीधे मदरबोर्ड पर भेजती है, जिससे फोन गर्म नहीं होता और बैटरी की सेहत बनी रहती है। असल दुनिया के उपयोग में, यूज़र्स 22 घंटे तक के लगातार वीडियो प्लेबैक या 26 घंटे के आउटडोर नेविगेशन की उम्मीद कर सकते हैं।

सॉफ्टवेयर, AI और लॉन्गेविटी
एंड्रॉइड 16 पर आधारित, XOS 16 ग्लो स्पेस डिज़ाइन लैंग्वेज पेश करता है, जो आइकन्स और स्टेटस बार में लाइट और शैडो का इस्तेमाल करके बिना किसी विजुअल क्लटर के डेप्थ (गहराई) पैदा करता है। XOS 16 कस्टमाइजेशन को एक अलग ही स्तर पर ले जाता है, जिसमें चुनने के लिए ढेर सारे वॉलपेपर विकल्प मौजूद हैं, जैसे कि एनीमे स्टाइल वॉलपेपर, AI जनरेटेड पोर्ट्रेट्स, रिसाइज़ेबल क्लॉक, आइकन्स और बहुत कुछ। लॉकस्क्रीन पर तो डेप्थ इफ़ेक्ट है ही, साथ ही यह होमस्क्रीन पर भी बना रहता है, जो यूज़र्स को एक फ्रेश लुक देता है।
एक डेडिकेटेड ‘वन टैप AI बटन’ – जिसे 30+ ऐप्स के लिए असाइन किया जा सकता है – एक ऐसा फिजिकल कंट्रोल देता है जो आमतौर पर टच-ओनली डिज़ाइन्स में नहीं मिलता। इसे लॉन्ग प्रेस करने पर FOLAX AI तुरंत एक्टिवेट हो जाता है या फिर इसे साइलेंट मोड, फ्लैशलाइट या बार-बार इस्तेमाल होने वाले अन्य एक्शन्स के लिए कस्टमाइज़ किया जा सकता है। RGB हेलो लाइट्स और कई अन्य कस्टमाइजेशन, कॉल, नोटिफिकेशन, चार्जिंग और म्यूजिक प्लेबैक पर स्मार्ट तरीके से रिस्पॉन्ड करते हैं। ऑल-इन-वन Infinix AI सुइट डिवाइस पर नेटिव तरीके से काम करता है, जो बिना किसी सब्सक्रिप्शन या अतिरिक्त डाउनलोड के मेनस्ट्रीम AI मॉडल्स का इस्तेमाल करता है। इसके फीचर्स में इमेज मैटिंग, ऑब्जेक्ट इरेज़र और फोटो एक्सपेंशन के लिए AI स्टूडियो टूल्स; नोट्स और जानकारियों को ऑर्गनाइज़ करने के लिए फ्लैश मेमो और माइंडहब; AI वॉलपेपर जनरेशन; और सिस्टम व थर्ड-पार्टी ऐप्स पर साफ कॉलिंग के लिए टू-वे AI नॉइज़ रिडक्शन शामिल हैं।
नोट एज टच ट्रांसफर भी पेश करता है, जो वन-टैप NFC के ज़रिए फोटो और लाइव फोटो शेयर करने की सुविधा देता है। इस डिवाइस के साथ Infinix ने पहली बार eSIM का सपोर्ट दिया है, जिससे यात्रियों और डुअल-सिम यूज़र्स के लिए सहूलियत बढ़ जाती है। Infinix नोट एज के साथ तीन साल के OS अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी पैच का सपोर्ट दे रहा है।

परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी
6nm प्रोसेस पर बना, भारत का पहला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 5G प्लेटफॉर्म Arm Cortex-A78 और A55 कोर्स को Mali-G610 MC2 GPU के साथ जोड़ता है, जो कम बिजली खपत में स्मूद मल्टीटास्किंग और बेहतरीन गेमिंग परफॉर्मेंस देता है। Infinix और मीडियाटेक के जॉइंट ऑप्टिमाइजेशन से सपोर्टेड गेम्स में स्टेबल 90fps गेमप्ले और भारी इस्तेमाल के दौरान भी कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस मिलती है। कनेक्टिविटी पर भी पूरा ध्यान दिया गया है। UPS 3.0 AI सुपर सिग्नल तकनीक सबवे, लिफ्ट, कारखानों और ग्रामीण इलाकों जैसे कम-रिसेप्शन वाले वातावरण में सिग्नल की ताकत में सुधार करती है। एन्हांस्ड लो-फ्रीक्वेंसी बैंड परफॉर्मेंस पहाड़ी इलाकों, द्वीपों और बेस स्टेशनों से दूर स्थित स्थानों पर कवरेज को बढ़ाती है।

कैमरा और इमेजिंग
नोट एज में 50MP का प्रो-लेवल मेन कैमरा है, जो इंटेलिजेंट नॉइज़ रिडक्शन और नेक्स्ट-जनरेशन डिटेल एन्हांसमेंट के ज़रिए लो-लाइट परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है। नोट सीरीज़ में पहली बार, लाइव फोटो मोड मुख्य फोटो के 1.5 सेकंड पहले और 1.5 सेकंड बाद के पलों को कैप्चर करता है, जिससे इन पलों को वीडियो या GIF के रूप में फिर से देखा जा सकता है। इसमें लूप प्लेबैक, स्लो मोशन और टर्न ऑफ जैसे तीन लाइव फोटो मोड हैं। सिस्टम-लेवल इंटीग्रेशन की मदद से लाइव फोटोज़ को वॉलपेपर के तौर पर सेट किया जा सकता है, सोशल प्लेटफॉर्म पर डायरेक्ट अपलोड किया जा सकता है और आईफोन पर वन-टैप NFC के ज़रिए शेयर किया जा सकता है।

ड्यूरेबिलिटी
नोट एज के कर्व्ड डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है, जो विजुअल क्लैरिटी को बरकरार रखते हुए फोन को खरोंच और गिरने से बचाता है। IP65 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस इसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए मजबूत बनाता है, जिससे यह फोन केवल एक शॉर्ट-टर्म अपग्रेड न होकर लंबे समय तक चलने वाला साथी बन जाता है।

उपलब्धता और कीमत
Infinix नोट एज तीन मेमोरी वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा: 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB, जिनकी कीमत क्रमशः 21,999 रुपये, 23,999 रुपये और 25,999 रुपये है। नोट एज लूनर टाइटेनियम, स्टेलर ब्लू और सिल्क ग्रीन रंगों में उपलब्ध होगा।
• बैंक ऑफर्स: SBI और ICICI बैंक कार्डधारक SBI और ICICI बैंक कार्ड्स पर ₹2,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। नो-कॉस्ट EMI की शुरुआत ₹1,999/- से होती है।
• स्पेशल ऑफर्स: स्पेशल लॉन्च ऑफर्स के तहत, खरीदारों को खरीदारी की तारीख से छह महीने के भीतर वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट और खरीदारी की तारीख से एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी। ये ऑफर्स 25 मार्च 2026 या उससे पहले एक्टिवेट किए गए योग्य डिवाइस पर ही मान्य हैं।
• जियो ऑफर्स: जियो यूज़र्स को 18 महीने के लिए मुफ्त ‘गूगल जेमिनी प्रो’ सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जिसमें एडवांस्ड AI (Gemini 3), 2TB क्लाउड स्टोरेज, AI इमेज और वीडियो क्रिएशन टूल्स, तथा एन्हांस्ड रिसर्च और प्रोडक्टिविटी टूल्स का एक्सेस शामिल है। नियम व शर्तें लागू – ऑफर केवल सीमित समय के लिए मान्य है, जो ₹349 और उससे अधिक के जियो अनलिमिटेड 5G प्लान से रिचार्ज करने वाले ग्राहकों पर लागू होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *