चौधरी अजित सिंह 10वीं बार रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

बिहार पत्रिका/पारस नाथ पटना

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह 10वीं बार राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उनका यह निर्वाचन निर्विरोध हुआ।

रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने शुक्रवार को यहां बताया कि पार्टी के संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत 21 दिसम्बर को चौधरी अजित सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा ​था। चौधरी ​अजित सिंह का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अकेला नामांकन प्राप्त होने की वजह से राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी शिवकरन सिंह ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया है। चौधरी अजित सिंह के 10वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

दरअसल, राष्ट्रीय लोकदल की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया-2019 कई महीनों से चल रही थी। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन के साथ पार्टी का संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न हो गया है।

Related posts

Leave a Comment