कुछ इस तरह के नुस्खों से बढ़ाए अपने दाढ़ी को…,

दाढ़ी सिर्फ मर्द की खूबसूरती को ही नहीं बल्कि उसकी पर्सनैलिटी को निखारने में अहम रोल निभाती है। जवान होते ही लड़के अपनी दाढ़ी को लेकर बहुत ही ज्यादा क्रेज दिखाते हैं। कइयों को लंबी दाढ़ी मूंछे रखने का शौक होता है। वैसे इन दिनों भी लंबी और घनी दाढ़ी का अच्छा ट्रैंड चल रहा है लेकिन परेशानी की बात यह है कि कइयों की दाढ़ी जल्दी बढ़ती नहीं है ऐसे में वह तरह-तरह के उपायों को अपनाते हैं लेकिन आपको बता दें कि दाढ़ी के बालों के ठीक विकास के लिए घर में ही कई उपाय मौजूद होते हैं।

ब्यूटी डेस्क:कुछ लड़कियों को क्लीन शेप वाले लड़के पसंद आते है तो कुछ लड़कियों को दाढी वाले लड़के पसंद आते है लड़को के फेस पर दाढ़ी उनकी मर्दानगी की निशानी होती है। दाढी रखने वाले लड़कों की पर्सनैलिटी काफी स्ट्रॉन्ग होती है। ऐसे लड़को को इस तरह की पर्सनैलिटी रखने का बेहद शौक होता है ऐसे मे वह दाढ़ी को बढ़ाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्टों का इस्तेमाल करते है

अगर आप भी जल्दी दाढ़ी बढ़ाने के इच्छुक है तो इन घरेलू उपायों से आप दाढ़ी को आकर्षक बना सकते हैं।

दाढ़ी बढ़ाने का तरीका:

 

सबसे पहले अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देंवे अपनी डाइट में विटामिन बी1, बी6 और बी12 भी शामिल करें। इनको खाने से बालों की ग्रोथ बढ़ती है और दाढ़ी मुलायम और लंबी होती है।

मसाज भी आपकी दाढ़ी की ग्रोथ को बढ़ाती है। दाढ़ी की मसाज के लिए आप आंवला, जैतून और नारियल का तेल का इस्तेमाल करें इससे फेस का बल्ड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
धूम्रपान से दूर रखना भी आपके लिए बेहद जरुरी है। इसका बालों की ग्रोथ पर गलत असर होता है।

कुछ लड़के दाढ़ी आते ही उसको कटवाना शुरू कर देते हैं जो की गलत है अगर आप ऐसा करेंगे तो आपकी दाढी नही बढ पाएगी जिससे आपकी दाढी की ग्रेथ बेहतर नही होगी।

दालचीनी और नींबू का इस्तेमाल भी आप अपनी दाढ़ी के लिए आजमा सकते है। दालचीनी के पाउडर में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें । इसे फेस पर 15 मिनट तक लगाकर रखें । फिर ठंडे पानी से फेस को धो लेवे यह उपाय आपकी दाढ़ी की ग्रोथ को बढ़ाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *