मुज़फ्फरपुर में कुछ दिनों पहले हुए हिट एंड रन केस में एक स्कूल के 9 बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना में करीब 30 बच्चे घायल हो गए थे। सीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के हिसाब से घटना में भाजपा नेता की गाड़ी थी और उस वक्त भाजपा नेता मनोज बैठा भी गाड़ी में था। मामले मुज़फ्फरपुर के धरमपुर की है। अब इस मामले में बिहार की सीतामढ़ी की पुलिस ने मनोज बैठा को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। मनोज सोनबरसा के फतहपुर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए डीआईजी ने एक टीम गठित की थी। पुलिस की कई ठिकानों पर छापेमारी मारने के बावजूद वो हाथ नहीं लग पाया। इसके बाद उसके नेपाल बॉर्डर पर छिपे होने की खबर मिली। जिसके बाद पुलिस ने उसे वहां पर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। सीतामढ़ी के जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह ने मनोज बैठा को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। मनोज के खिलाफ की गई कार्रवाई को बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय को भी अवगत करा दिया गया है।
Related Posts
जातिगत जनगणना के पहले चरण के लिए प्रशिक्षण का किया गया आयोजन
पटना। डीएम सह नोडल पदाधिकारी जाति आधारित गणना 2022 सह प्रधान गणना पदाधिकारी पटना डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने कहा है…
ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभा को तराशेगी राइजिंग स्टार अकाडमी : शिखा नरूला
मोहनिया: नरुलाज एंड कम्पनी की डायरेक्टर शिखा नरूला का कहना है ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुयी प्रतिभाओं को सशक्त मंच…
जीएम ने किया राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ
पटना। पूर्व मध्य रेल जीएम अनुपम शर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर राजभाषा पखवाड़ा 2022 का शुभारंभ…