“थावे विद्यापीठ” द्वारा दस दिग्गजों को दी गयी पीएच.डी.समतुल्य मानद उपाधि

अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट

19फरवरी को छपरा के मठनपुरा में थावे विद्यापीठ के प्रतिकुलपति डा.अरविंद आनन्द के संयोजन में ऐतिहासिक कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ,थावे विद्यापीठ के कुलपति व अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त साहित्यकार डा.शिवनारायण की अध्यक्षता में हुए सम्मान समारोह में कुलसचिव का प्रतिवेदन पाठ किया कुलसचिव डा.पी.एस.दयाल यति ने विद्यापीठ द्वारा निम्नस्थ विशिष्ट व्यक्तियों को विद्यावाचस्पति (पीएच.डी. समतुल्य) की मानद उपाधि प्रदान की गयी। जिनमें लॉक देव सोहोदेब(इंग्लैंड) – साहित्यकार, उदेश्वर सिंह(इंग्लैंड)-भोजपुरी व समाज सेवी, जनार्दन सिंह “सिग्रिवाल”(सांसद,महाराजगंज)-भोजपुरी सेवी, सुश्री देवी(बिहार)-भोजपुरी सहित्य-संगीत सेवी, धनंजय मिश्रा (मुम्बई)-संगीतकार , प्रो. संजय कुमार (विभागाध्यक्ष, ए.एन.कॉलेज, पटना) हिन्दीसेवी, शैलेन्द्र कुमार पान्डेय(लखीसराय)-हिन्दी-अंगिका सेवी, पुरषोत्तम कुमार(सम्पादक,जनादेश)-हिन्दी-मगही सेवी, सुश्री सुधा सिंह(निदेशक,नामदा ग्रुप)-हिन्दी-वज्जिका सेवी, शशि कुमार सिंह(पटना,बिहार)-हिन्दी-मगही सेवी शामिल हैै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *