पटना :शाह अजीमाबाद वेलफेयर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट,पटना सिटी का 12वां वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह रेड वैल्वेट होटल, पटना में आयोजित हुआ। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को अजीमाबाद रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि सेवा हमारी संस्कृति रही है। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही विकास को गति दी जा सकती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ट्रस्ट के चेयरमैन इरशाद अली आजाद ने कहा कि संस्था लंबे समय से समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. बिमल कारक ने ट्रस्ट के कार्यों की जानकारी देते हुए सरकार से संस्था को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की मांग की।इस अवसर पर चिकित्सा रत्न से डॉ. प्रदीप कारक, डॉ. अभिषेक बासुकी एवं डॉ. नीरज कुमार निराला,शिक्षा रत्न से डॉ. मनोज कुमार एवं डॉ. नीलोफर,समाजसेवी रत्न से शशि शेखर रस्तोगी एवं आनंद त्रिवेदी,उर्दू अदब रत्न से अशरफ फरीद एवं डॉ. अनवारुल हुदा, हिंदी साहित्य रत्न से राकेश परिदर्शी तथा महिला उद्यमी रत्न से सना रहमानी को सम्मानित किया गया।वहीं उद्यमी रत्न से विद्या नंद सिंह, मो. नौशाद एवं आलोक सौन्दिक, अधिवक्ता रत्न से शोबिया मुश्ताक,प्रशासनिक रत्न से विशेष सचिव स्वास्थ्य विभाग शैलेश कुमार तथा पत्रकारिता रत्न से मंजर सुलेमान एवं सुबोध नंदन कुमार को सम्मान मिला।समारोह में 25 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण तथा 21 छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। अजीमाबाद टूर्नामेंट के विजेता-उपविजेता टीमों और खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया,कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के सचिव मो. युनुस ने किया,जबकि मो. नौशाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, चिकित्सक, पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शाह अजीमाबाद ट्रस्ट के 12वें वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं को मिला ‘अजीमाबाद रत्न’ सम्मान
