सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के भदोही में विधिवत शुरू हो गई है। फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही पूरी टीम में उत्साह का माहौल है। इसको लेकर निर्माता सुरिंदर यादव ने बताया कि फिल्म पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक सरोकारों और भावनात्मक कहानी पर आधारित है, जिसे मनोरंजक अंदाज में दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
फिल्म का निर्देशन विजय यादव कर रहे हैं, जबकि सह-निर्माता महेन्द्र यादव हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा वीरू ठाकुर ने लिखी है। संगीत और गीतों की जिम्मेदारी सुनील झा ने संभाली है। छायांकन (डीओपी) सुनील अहीर कर रहे हैं। कोरियोग्राफी अशोक मैती की है, जबकि प्रोडक्शन कंट्रोलर विवेक पटेल, सागर चौहान और बनारसी बिन्द हैं। कला निर्देशन अनिल, हेयर स्टाइल गुड़िया पाण्डेय, मेकअप सुनील सिंह, अजय सिंह और जय यादव, कॉस्ट्यूम डिज़ाइन वैष्णवी शर्मा, ड्रेस मैन सलीम शाह तथा स्टिल फोटोग्राफी गोरखनाथ संभाल रहे हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट में मणि भट्टाचार्य, अपर्णा मल्लिक, महिमा सिंह, प्रेम सिंह, कृष्ण कुमार, मोनू अलबेला, मनोज द्विवेदी, दीपक सिन्हा, कंचन मिश्रा, सोनी राज और अशोक गुप्ता प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं बाल कलाकार देव शुक्ला और नित्या शुक्ला भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।
निर्देशक विजय यादव ने कहा कि ‘गंगा जमुना सरस्वती’ एक ऐसी फिल्म है, जिसमें पारिवारिक रिश्तों, सामाजिक मूल्यों और भावनात्मक कहानी के साथ भरपूर मनोरंजन का समावेश किया गया है। उन्होंने बताया कि तकनीकी गुणवत्ता और प्रस्तुति के स्तर पर फिल्म को बेहतर बनाने के लिए पूरी टीम समर्पित होकर काम कर रही है।
निर्माता सुरिंदर यादव ने विश्वास जताया कि दमदार कहानी, अनुभवी कलाकारों और मजबूत निर्माण के कारण यह फिल्म भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाएगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग भदोही और आसपास के विभिन्न लोकेशनों पर जारी है। निर्माण पक्ष के अनुसार निर्धारित समय में शूटिंग पूरी कर फिल्म को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। भोजपुरी फिल्म जगत में इस परियोजना को लेकर अभी से उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
