पटना : राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, पटना के 100वें स्थापना दिवस एवं 10वें पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्यूरा को वेलनेस के क्षेत्र में 26 वर्षों की समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यह समारोह ज्ञान भवन, गांधी मैदान, पटना में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्यूरा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अदित्य मिहिर ने ब्रांड की अब तक की यात्रा और भविष्य की परिकल्पना साझा करते हुए लोगों तक विश्वसनीय वेलनेस समाधान पहुँचाने की कंपनी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर क्यूरा कार्यक्रम का प्रायोजक भी रहा, जो वेलनेस को बढ़ावा देने तथा लोगों के स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कार्यक्रम स्थल पर क्यूरा द्वारा विशेष प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए, जहाँ आगंतुकों ने ब्रांड के वेलनेस उत्पादों और सेवाओं की जानकारी प्राप्त की, प्रतिनिधियों से संवाद किया तथा ब्रांड की कार्यशैली और दृष्टि को निकट से जाना। पूरे कार्यक्रम के दौरान इन स्टॉलों पर आगंतुकों की उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली। स्वास्थ्य सेवा तंत्र को सशक्त बनाने और सभी के लिए स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत क्यूरा, ए.यू.आर.ए. वेलनेस पहल का भी समर्थन कर रहा है। यह एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य चिकित्सकों को एक सार्थक डिजिटल पहचान स्थापित करने में सहयोग देना है। इस पहल के माध्यम से चिकित्सकों को लोगों से अधिक प्रभावी ढंग से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायता मिलती है। यह पहल नवाचार को बढ़ावा देने तथा विश्वसनीय वेलनेस और स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की बेहतर पहुँच सुनिश्चित करने के क्यूरा के विज़न के अनुरूप है।
इस अवसर पर अदित्य मिहिर, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, क्यूरा आयुर्वेदिक एंड यूनानी लिमिटेड ने कहा, “वेलनेस के क्षेत्र में 26 वर्षों की हमारी यात्रा के लिए मिला यह सम्मान हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह सम्मान हमें लोगों तक विश्वसनीय वेलनेस समाधान पहुँचाने तथा समाज के स्वास्थ्य और समग्र कल्याण में सार्थक योगदान देने के लिए निरंतर प्रेरित करता है।“ यह सम्मान क्यूरा की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और गुणवत्ता, नवाचार तथा समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ वेलनेस के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने के उसके संकल्प को और अधिक सशक्त बनाता है।
