जियो के नाम रहा मई का सीएमएस ग्रोथ, एयरटेल, वोडा-आइडिया को भी बढ़त, बीएसएनएल ने खोया ग्राहक
कनेक्टेड होम सेगमेंट में भी 70 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ जियो नंबर वन
पटना / रांची – 30 जून 2026
टेलीकॉम विनियामक संस्था TRAI के हालिया जारी कंज्यूमर मार्केट शेयर आंकड़ों में रिलायंस जियो टॉपर बना हुआ है। सीएमएस रिपोर्ट के अनुसार जियो ने बिहार-झारखंड में सबसे ज्यादा नये ग्राहक
जोड़ें हैं। रिपोर्ट के अनुसार मई 2026 में बिहार सर्किल में 03 लाख 73 हजार 833 नए मोबाइल ग्राहक जुड़ें हैं। इस अवधि में रिलायंस जियो ने 02 लाख 37 हजार 156 नए ग्राहक हासिल किए हैं। अप्रैल में जियो के पास 04 करोड़ 51 लाख 49 हजार 439 ग्राहक थे जो मई में बढ़कर 04 करोड़ 53 लाख 86 हजार 595 हो गए हैं। इस बढ़त में बड़ी संख्या में एमएनपी यानि मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के आंकड़े भी शामिल हैं।
ट्राई की रिपोर्ट बताती है कि भारती एयरटेल को भी मई 2026 में 02 लाख से ज्यादा नये ग्राहक मिले हैं। अप्रैल में एयरटेल के पास 04 करोड़ 95 लाख 17 हजार 464 मोबाइल ग्राहक थे जो मई में बढ़कर 04 करोड़ 97 लाख 20 हजार 312 हो गए हैं।
मई 2026 में वोडा-आइडिया को भी सीएमएस मामले में बढ़त मिली है। एक महीने में 06 हजार 278 नए ग्राहक वीआई की सेवा से जुड़े हैं। अप्रैल में वीआई के पास 74 लाख 34 हजार 457 ग्राहक थे जो मई में बढ़कर 74 लाख 40 हजार 735 हो गए हैं।
पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल को मई में 72449 मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। अप्रैल में बिहार टेलीकॉम सर्किल के दो राज्यों बिहार और झारखंड में बीएसएनएल के पास 56 लाख 25 हजार 714 ग्राहक थे जो मई में घटकर 55 लाख 53 हजार 265 रह गए हैं।
TRAI की नई रिपोर्ट के अनुसार मई 2026 में बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी बढ़कर 63.79 फीसदी पर पहुंची है जो अब भी देशभर में सबसे कम है।
होम कनेक्ट सेगमेंट में भी रिलायंस जियो का जलवा बरकरार है। बिहार-झारखंड में 70 फीसदी से ज्यादा मार्केट शेयर पर रिलायंस जियो का कब्जा है।
